MP News: भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर भीषण हादसा, 20 फीट नीचे गिरा ट्राला

भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर भीषण हादसा, 20 फीट नीचे गिरा ट्राला
ट्राला बायपास की ओर जा रहा था, ब्रिज से उतरते समय वह बेकाबू हो गया, गनीमत रही कि हादसे के वक्त सर्विस लेन से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था। गांधीनगर थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी, बड़ा हादसा होते होते टला।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर भीषण हादसा, 20 फीट नीचे गिरा ट्राला। हादसा गांधीनगर में एयरपोर्ट के सामने ब्रिज पर हुआ।

तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर सीमेंट की साइड वॉल तोड़ता हुआ नीचे गिरा। हादसे में ट्राले का चेचिस सर्विस लेन पर गिरा, बॉडी ब्रिज पर अटक गई। टक्कर इतनी जोरदार कि ट्राले के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ हादसा। ट्राला बायपास की ओर जा रहा था, ब्रिज से उतरते समय हुआ बेकाबू। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सर्विस लेन से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था। गांधीनगर थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी, बड़ा हादसा होते होते टला।

Created On :  

Tags

Next Story