मौसम अपडेट: आ रहा है चक्रवाती तूफान! ओडिशा-केरल सहित इन राज्यों में अलर्ट, जानें दिल्ली-UP का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र आने वाले दिनों में तूफान बन सकता है। इसके कारण कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का खतरा भी है। हवाओं की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगर आप इन दिनों कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें। खासकर समुद्र के पास जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़े -मुंबई के एक व्यवसायी की अवैध गिरफ्तारी को लेकर राज्य सरकार को 5 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश
बंगाल की खाड़ी में बन सकता है तूफान
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान बन सकता है। इसका असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार में देखने को मिल सकता है। इन जगहों पर तेज बारिश होने की आशंका है। कुछ इलाकों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने और 24 अक्टूबर की सुबह तक तट पर लौटने की सलाह दी गई है।
इन 17 राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर और आने वाले दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर और पंजाब शामिल हैं। इन जगहों पर हल्की से भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 40 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रह सकता है।
यह भी पढ़े -अमेरिका पर पलने वाला पैरासाइट है इजरायल- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा जुबानी हमला
दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, 26 अक्टूबर को आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश: राज्य में 24 से 28 अक्टूबर के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी और उत्तरी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मेरठ, शामली, बागपत, गाजियाबाद और सहारनपुर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। हालांकि, राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
Created On :  
