Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, पति-पत्नी समेत 7 की मौत

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के सीवान में पटाखा बनाते समय भीषण ब्लास्ट हुआ, जिसमें पति-पत्नी और बेटी समेत 7 लोगों की मौत हो गई। जिले के जामो थाना इलाके में आने वाले अलमापुर गांव में स्थित फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे, इसी दौरान अचानक एक के बाद एक धमाके होने लगे। धमाके इतने भीषण थे कि कुछ ही समय में पूरी इमारत ढह गई और लोगों के शव सड़क पर बिखर गए।
शवों की पहचान में आ रही दिक्कत
बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक धमाके होते रहे। जानकारी के मुताबिक जिस मकान में पटाखे की फैक्ट्री थी, वह घनी आबादी वाले इलाके में मौजूद है और हादसे के वक्त उसमें कई लोग मौजूद थे। ऐसे में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, धमाके में शवों के क्षत-विक्षत होने के चलते उनकी पहचान में समस्या आने की बात भी सामने आई है।
यह भी पढ़े -कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट तीन फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश
एक्सपायर हो चुका था लाइसेंस?
घटना की सूचना मिलते ही सीवान डीएम और एसपी समेत आसपास के थानों की पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग बुझने के बाद मामले में आगे की जांच की जाएगी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची गई। स्थानीय लोगों ने मकान के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे, उसका लाइसेंस पुराना था यानि एक्सपायर हो चुका था।
सीवान एसपी भरत सोनी ने बताया कि इस बार सीओ औ एसएचओ को लाइसेंस का वेरिफिकेशन करने को कहा गया था। इसके बाद वेरिफिकेशन हुआ या नहीं? या पिर उसमें क्या कमिया रहीं? इसकी जांच की जाएगी और दोषियों पर एक्शन लिया जाएगा।
Created On :  

