MP News: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को घोषित किया उम्मीदवार

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को घोषित किया उम्मीदवार
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी एमपी से राज्यसभा जाएंगे, केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन के राज्य सभा की सदस्यता और मोदी मंत्रिमंडल से दिए गए इस्तीफे से रिक्त हुई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी एमपी से राज्यसभा जाएंगे।



यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन द्वारा राज्य सभा की सदस्यता और मोदी मंत्रिमंडल से दिए गए इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है, डॉ. मुरुगन ने 14 अक्टूबर 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट का कार्यकाल 02 अप्रैल 2030 तक था। आपको बता दें भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक खाली हुई सीट पर उपचुनाव कराने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार इस सीट के लिए 12 नवंबर 2026 को मतदान संपन्न होगा। नामांकन करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर है, जबकि उम्मीदवार के नाम वापस लेने की तारीख 5 नवंबर है। 12 को नवंबर को मतदान होगा। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरु होगी और शाम चार बजे तक चलेगी। उसके बाद उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना होगी।

Created On :  

Tags

Next Story