विधान परिषद चुनाव परिणाम: PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का जवाब, पवन खेड़ा ने बैलेट पेपर समेत रखीं 4 मांगें

PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का जवाब, पवन खेड़ा ने बैलेट पेपर समेत रखीं 4 मांगें
त्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक के विधान परिषद चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं। इन परिणामों में कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं लगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक के विधान परिषद चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं। इन परिणामों में कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं लगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस पर पार्टी ने जवाब भी दिया है। यह जवाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने दिया है।

कांग्रेस का PM मोदी को जवाब

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब देते हुए लिखा, "अगर नरेंद्र मोदी को इतना ही भरोसा है कि चुनाव नतीजों पर EVM का कोई असर नहीं पड़ता, तो उन्हें सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि अपने कामों से BJP की चुनावी ताकत साबित करनी चाहिए।"

केंद्र सरकार के सामने रखीं ये 4 मांगें?

  • पवन खेड़ा ने पहली मांग में आगामी सभी लोकसभा और विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने का पीएम मोदी से वादा लेने को कहा।
  • दूसरी मांग में उन्होंने एसआईआर को रोकने और मतदाता सूची से अवैध रूप से काटे गए नामों को वापस सूची में जोड़ने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने 13.3 करोड़ हटाए गए मतदाताओं के नाम का जिक्र किया।
  • तीसरी मांग भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की रखी है।
  • चौथी मांग सीईसी ज्ञानेश कुमार को आजीवन सुरक्षा देने वाले कानून को रद्द करने की है।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि जब तक मोदी सरकार इन मांगों पर कोई कदम नहीं उठाती है, तब तक उनके दावे बकवास की तरह लगते हैं।

PM मोदी ने जीत पर क्या कहा?

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हुए। यहां पर आप अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती हैं?

Created On :  

Tags

Next Story