कर्नाटक समाचार: बीजेपी ने MLC चुनाव में हार पर कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी

बीजेपी ने MLC चुनाव में हार पर कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी
कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने तीन सीटें बरकरार रखीं, जबकि बीजेपी के समर्थन से जेडीएस ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर भाजपा ने पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में अपनी मौजूदगी तक दर्ज नहीं करा सकी। चुनाव में ईवीएम के बजाय मतपत्रों और मतपेटियों का इस्तेमाल हुआ, फिर भी कांग्रेस मतदाताओं का समर्थन हासिल करने में नाकाम रही।

त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस को चुनाव जीतने के लिए जनता और वोटर्स का समर्थन जुटाना होगा, चाहे चुनाव ईवीएम से हों या मतपत्रों से। उन्होंने दावा किया कि विधान परिषद चुनावों के नतीजे कांग्रेस के चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों के विपरीत हैं। आपको बता दें कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने तीन सीटें बरकरार रखीं, जबकि बीजेपी के समर्थन से जेडीएस ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी करीब दो सप्ताह तक घूमने-फिरने के बाद लौटे हैं और ऐसे आंदोलन की बात कर रहे हैं, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा उनके साथ ना तो जनता है ना ही विधायक। उन्होंने तंज कसते हुए कहा जनसमर्थन मेहनत से हासिल होता है, घूमने-फिरने और छुट्टियां बिताने से नहीं।

बीजेपी नेता ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन यूपी जा रहे हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में हैं, जबकि राहुल गांधी वियतनाम में थे। उन्होंने चंपा को वियतनाम का प्राचीन नाम बताते हुए कांग्रेस से मेहनत से बचने की आदत छोड़ने की अपील की। उनके अनुसार, ऐसा करने पर 'वोट चोरी' का नारा अपने आप खत्म हो जाएगा।

Created On :  

Next Story