MP News: अमूल के बाद अब सांची दूध भी हुआ महंगा, 14 नवंबर से 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ेंगे दाम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। अब ग्राहकों को प्रति लीटर दूध के लिए 4 रुपए अधिक चुकाने होंगे। दूध की नई कीमतें कल यानी 14 नवंबर से लागू होंगी।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और सागर-बुंदेलखंड दुग्ध संघ ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। इसके पीछे संघ का तर्क है कि ट्रांसपोर्ट और पैकिंग की लागत बढ़ने के कारण दूध के दाम बढ़ाए गए हैं।
ग्राहकों को अब कितने रुपए में मिलेगा दूध?
भोपाल में सांची दूध का एक लीटर पैकेट, जो पहले 62 रुपए में मिलता था, अब 66 रुपए में मिलेगा। वहीं, 500 ग्राम सांची गोल्ड के पैकेट की कीमत 35 रुपए से बढ़कर 39 रुपए हो जाएगी।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही अमूल दूध की कीमतों में भी 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। अब सांची दूध के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं की जेब पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया है।
Created On :  
