Middle East Tension: ईरान का पलटवार! कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना, होर्मुज को लेकर बड़ी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने पूरे क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी हवाई हमलों के बाद ईरान की सेना ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। ईरान का कहना है कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सेना से जुड़े कई ठिकानों को निशाना बनाया। इसके साथ ही, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही रोकने की चेतावनी भी दी है। यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए काफी अहम माना जाता है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर दुनिया की नजर बनी हुई है।
कुवैत और बहरीन के सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि उसने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सेना से जुड़े कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई अमेरिकी हमलों के जवाब में की गई है। यहां एक बात साफ कर दें कि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।
अमेरिका ने फिर किए हवाई हमले
अमेरिकी सेना ने लगातार दूसरे दिन ईरान के अंदर कई जगहों पर हवाई हमले किए। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई सुरक्षा कारणों से की गई। ईरानी मीडिया के अनुसार, कुछ इलाकों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं और सुरक्षा सिस्टम भी सक्रिय किए गए।
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी सख्ती
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। यह रास्ता तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ईरान ने कहा है कि क्षेत्र में किसी भी सैन्य गतिविधि का जवाब दिया जाएगा और हालात पर उसकी नजर बनी हुई है।
Created On :   11 Jun 2026 12:44 PM IST








