मिडिल ईस्ट तनाव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, पाकिस्तान के कहने पर ईरान को दी राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, पाकिस्तान के कहने पर ईरान को दी राहत
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा दुनिया में हमारी सेना सबसे मजबूत है और मैंने पाकिस्तान के कहने पर ईरान को थोड़ी राहत दी, हमने उन्हें भारत के साथ युद्ध करने से रोका। अगर मैं नहीं होता, तो परमाणु युद्ध हो जाता

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर जोरदार हमले की बात कही, ट्रंप ने कहा हम उन पर बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं, हमें ऐसा करने का अधिकार है। यूएस प्रेसिडेंट ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने एक बहुत बढ़िया मशीन को मार गिराया। पहले तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं किया, फिर उन्होंने मान लिया कि उन्होंने ही किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा यह एक तरह से आसान था क्योंकि हमारे पास बम था, हम बहुत किस्मत वाले हैं कि बम फटा नहीं। वह बम एक हेलिकॉप्टर में फंसा हुआ था, हेलिकॉप्टर में आग लगी थी, लेकिन बम नहीं फटा। वे दोनों लोग, उन्हें हेलिकॉप्टर उड़ाना आता था, लेकिन उनकी किस्मत बहुत अच्छी थी। हमने बिना ड्राइवर वाली नाव को बहुत तेज स्पीड़ से भेजा, उन्होंने उन्हें बचा लिया, अच्छी बात यह है कि पायलट ठीक हैं।

उन्होंने आगे कहा मैं कई महीनों से ईरान के साथ काम कर रहा हूँ, और उन्हें यह डील साइन कर लेनी चाहिए। यह एक अच्छी डील है। इससे उन्हें न्यूक्लियर हथियार रखने का अधिकार नहीं मिलता। वास्तव में, यह उन्हें कभी भी न्यूक्लियर हथियार रखने से पूरी तरह रोकता है, मुझे नहीं पता कि वे क्या कर रहे हैं। फिर उन्होंने एक हेलिकॉप्टर पर गोली चलाई, लेकिन एक शानदार रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा दुनिया में हमारी सेना सबसे मजबूत है और मैंने पाकिस्तान के कहने पर ईरान को थोड़ी राहत दी, हमने उन्हें भारत के साथ युद्ध करने से रोका। अगर मैं नहीं होता, तो परमाणु युद्ध हो जाता। लेकिन वे मेरे दोस्त बन गए। वे ईरान के करीब हैं और वे उन्हें सही काम करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम एक ऐसी डील चाहते हैं जो सार्थक हो। हम ऐसी डील चाहते हैं जो काम करे।

Created On :   11 Jun 2026 1:52 PM IST

Tags

Next Story