Donald Trump Dance: चीन में YMCA गाने पर थिरके ट्रंप, पास खड़े जिनपिंग ने बजाई तालियां, अमेरिकी राष्ट्रपति से इस सॉन्ग का क्या है खास कनेक्शन?

चीन में YMCA गाने पर थिरके ट्रंप, पास खड़े जिनपिंग ने बजाई तालियां, अमेरिकी राष्ट्रपति से इस सॉन्ग का क्या है खास कनेक्शन?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिस गाने पर वह थिरकते नजर आए, वह उनके चुनावी अभियानों में काफी चर्चित रहा है।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिस गाने पर वह थिरकते नजर आए, वह उनके चुनावी अभियानों में काफी चर्चित रहा है। उनके डांस का यह वीडियो चीन के शेनझेन दौरे के दौरान का बताया जा रहा है। इस दौरान वह एक लंच कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने 'Y.M.C.A' गाने पर डांस किया। इसे देखकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मुस्कुराने लगे।

एक टेबल पर ट्रंप और शी

एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) की बैठक गुरुवार को समाप्त हुई। इसके बाद व्हाइट हाउस की स्पेशल असिस्टेंट और कम्युनिकेशन एडवाइजर मार्गो मार्टिन ने ट्रंप के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में ट्रंप और शी जिनपिंग एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों मंच पर हो रही 'Y.M.C.A' की प्रस्तुति देख रहे थे।

अमेरिका ने जारी किया था कार्यक्रम

अमेरिका की ओर से जारी शुरुआती कार्यक्रम के मुताबिक, यह प्रस्तुति गुरुवार दोपहर आयोजित लंच पार्टी का हिस्सा थी। इस आयोजन में ट्रंप और शी शामिल हुए थे। सामने आए डांस के वीडियो में 20 से ज्यादा चीनी कलाकार रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर मंच पर गाना गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे लगी बड़ी स्क्रीन पर इसी साल सितंबर में वॉशिंगटन में शी और ट्रंप की हुई मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो दिखाए जा रहे थे।

अक्सर इस गाने पर डांस करते हैं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव अभियानों में 'Y.M.C.A' गाना प्रमुख रूप से बजाया जाता रहा है। इतना ही नहीं, वह अक्सर इस गाने पर मुट्ठियां बंद करके डांस करते भी नजर आते रहे हैं। इस साल मई में ट्रंप की चीन यात्रा के दौरान भी राजकीय भोज के समापन पर यह गाना बजाया गया था। इस भोज का आयोजन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से किया गया था।

Created On :  

Tags

Next Story