भारत की बढ़ी दावेदारी: UN में भारत की स्थायी सीट पर पुर्तगाल का समर्थन, बोले- बदली दुनिया के हिसाब से बदले सुरक्षा परिषद

UN में भारत की स्थायी सीट पर पुर्तगाल का समर्थन, बोले- बदली दुनिया के हिसाब से बदले सुरक्षा परिषद
पुर्तगाल के PM लुइस मोंटेनेग्रो ने UN में सुरक्षा परिषद में सुधार की बात कही है। उन्होंने भारत, ब्राजील और अफ्रीका को स्थायी जगह देने का समर्थन किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी जगह देने की बात सामने आई है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24 सितंबर 2026 को UN में सुरक्षा परिषद में बदलाव की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा है कि दुनिया पहले जैसी नहीं रही है इसलिए परिषद में भी ज्यादा देशों की आवाज होनी चाहिए। मोंटेनेग्रो ने भारत, ब्राजील और अफ्रीका को स्थायी सीट देने की बात कही है।

अभी UNSC में 5 स्थायी सदस्य, भारत शामिल नहीं

आपको बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं। इनमें 5 स्थायी और 10 गैर-स्थायी सदस्य हैं। स्थायी सदस्यों में अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन शामिल हैं। इन पांचों देशों के पास वीटो का अधिकार है। 10 गैर-स्थायी सदस्य दो साल के लिए चुने जाते हैं। भारत अभी स्थायी सदस्य नहीं है। भारत लंबे समय से सुरक्षा परिषद में बदलाव और स्थायी सीट की मांग करता रहा है। भारत के साथ ब्राजील, जर्मनी और जापान भी G4 के तहत स्थायी सदस्यता के विस्तार की मांग करते हैं।

पुर्तगाल पहले भी कर चुका है भारत का समर्थन

भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर पुर्तगाल का समर्थन नया नहीं है। 2022 में तत्कालीन पुर्तगाली प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने भी सुरक्षा परिषद में अफ्रीका के साथ भारत और ब्राजील को जगह देने की बात कही थी।

Created On :   25 Sept 2026 2:27 PM IST

Tags

Next Story