Pakistan Airstrikes In Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक, PAK आर्मी ने कहा - 'ड्रोन हमलों का जवाब दिया', देखें VIDEO

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक, PAK आर्मी ने कहा - ड्रोन हमलों का जवाब दिया, देखें VIDEO
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। गुरुवार तड़के पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। गुरुवार तड़के पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान का आरोप है कि इन्हीं ठिकानों से एक दिन पहले उसके खिलाफ ड्रोन अटैक किए गए थे।

पाकिस्तान सेना ने ये भी कहा कि कुछ समय पहले अफगानिस्तान तालिबान बलों ने पाकिस्तान बॉर्डर पोस्ट्स पर फायरिंग की थी। सेना की ओर से यह भी कहा गया कि सीमा पार से घुसपैठ का प्रयास किया गया था, जिस पर रोक लगाने के लिए एक्शन लिया गया। वहीं एयरस्ट्राइक पर अफगानिस्तान की ओर से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है।

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं बुधवार को पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया कि उसके सुरक्षाबलों ने अफगान तालिबान की ओर से भेजे गए 8 ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक ड्रोन कोहाट व तोर्खम में घुसने का प्रयास कर रहे थे। वहीं, अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान के आरोप को नकार दिया गया था।

बता दें कि सोमवार को भी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी। इस हमले में टीटीपी के 28 आतंकियों के मारे जाने का पाकिस्तान की ओर से किया गया था। वहीं अफगानिस्तान की ओर से कहा गया था कि हमले में 3 नागरिकों की मौत हुई जबकि 4 घायल हुए।

Created On :   24 Sept 2026 11:35 AM IST

Tags

Next Story