Trump TV: अब 24 घंटे टीवी पर नजर आएंगे ट्रंप! मीडिया से हो रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा एक्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा नया ऑनलाइन चैनल ट्रंप टीवी शुरू हो गया है। व्हाइट हाउस ने इसे 24 घंटे चलने वाली स्ट्रीमिंग सेवा के तौर पर शुरु किया है। इसमें ट्रंप के भाषण, सरकार की बड़ी घोषणाएं और उनके प्रशासन से जुड़े वीडियो दिखाए जाएंगे। पुराने बड़े कार्यक्रमों के वीडियो भी यहां पर देखे जा सकते हैं। इस चैनल का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ लोगों तक ट्रंप और उनकी सरकार से जुड़ी जानकारी सीधे पहुंचाना है। यह शुरुआत ऐसे समय में हुई है, जब ट्रंप प्रशासन और कुछ बड़े अमेरिका की मीडिया संस्थानों के बीच विवाद चल रहा है।
24 घंटे चलेगा चैनल
ट्रंप टीवी की स्ट्रीमिंग लगातार जारी रहने वाला है। इसमें ट्रंप के पुराने भाषण, बड़े कार्यक्रम और प्रशासन से जुड़े हुए वीडियो दिखाए जा रहे हैं। साथ ही चैनल को समय-समय पर नए कंटेंट से अपडेट करने की बात कही गई है।
यह भी पढ़े -पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एडवाइजरी को फर्जी बताया, कहा-कोई निर्देश जारी नहीं किया
क्या-क्या दिखेगा?
इस चैनल पर राष्ट्रपति के भाषण, सरकार की बड़ी घोषणाएं और दूसरे खास वीडियो मिलेंगे। शुरुआत में ट्रंप का माउंट रशमोर वाला भाषण और 2025 में उनके शपथ लेने के वीडियो भी दिखाए गए हैं।
मीडिया से चल रहा विवाद
ट्रंप प्रशासन ने CNN, Politico और MS NOW के पत्रकारों को व्हाइट हाउस में आने से रोक दिया है। इसके बाद तीनों मीडिया संस्थानों ने अदालत का रुख किया और मीडिया का यह भी कहना है कि वे ट्रंप को कवर नहीं करेंगे। उनका कहना है कि यह फैसला उनके प्रेस अधिकारों के खिलाफ है। वहीं प्रशासन का कहना है कि व्हाइट हाउस में प्रवेश एक सुविधा है, कोई अधिकार नहीं है।
Created On :   22 Sept 2026 2:45 PM IST











