Italy Burqa Ban News: इटली में बुर्के पर बैन की तैयारी! स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या भी होगी सीमित, PM मेलोनी ने अपने संबोधन में दिए ये संकेत

इटली में बुर्के पर बैन की तैयारी! स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या भी होगी सीमित, PM मेलोनी ने अपने संबोधन में दिए ये संकेत
इटली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वहां के स्कूलों में चेहरा ढकने यानी बुर्का पहनने पर रोक लगा दी है। इसके बाद हर क्लास में विदेशी स्टूडेंट्स की संख्या सीमित करने की पूरी तैयारी कर ली है।

डिजिटल डेस्क, रोम। इटली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वहां के स्कूलों में चेहरा ढकने यानी बुर्का पहनने पर रोक लगा दी है। इसके बाद हर क्लास में विदेशी स्टूडेंट्स की संख्या सीमित करने की पूरी तैयारी कर ली है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रविवार को अपनी पार्टी के यूथ प्रोग्राम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस फैसले की तरफ इशारा किया है। उनके इस निर्णय को दक्षिणपंथी सोच के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

इटली सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

इटली भूमध्य सागर के बीच में स्थित है। इस वजह से यह उन यूरोपियन देशों में शामिल होता है, जहां पर सबसे अधिक प्रवासी बसते हैं। जिसके कारण यह मामला वहां बसे प्रवासियों के लिए अहम माना जा रहा है। देश में लगातार प्रवासियों की संख्या बढ़ रही है, जिसकी वजह से सरकारों के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

पार्टी बैठक में मेलोनी ने इस प्रस्ताव पर दी प्रतिक्रिया

इटली की पीएम ने अपनी पार्टी की बैठक में बताया कि जल्द से जल्द इसे कैबिनेट की मीटिंग में इसके लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। इसमें प्रति क्लास में विदेशी छात्रों की बढ़ती संख्या को कम करने का प्रावधान रखा जाएगा। साथ ही स्कूलों में बुर्का पहनकर घूमने और मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कहा कि विदेशी छात्रों के माता-पिता को इटालियन भाषा सीखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर भी रोक लगाई जाएगी।

जॉर्जिया मेलोनी का कहना है, "अगर क्लास में सिर्फ एक बच्चा है, जिसे इटालियन भाषा नहीं आती तो वह बच्चा शायद क्लास के फ्रेंड्स और टीचर्स की मदद से भाषा सीख लेगा और जल्दी घुल-मिल जाएगा। लेकिन अगर ऐसे बच्चों की संख्या ज्यादा हुई तो यह नजरअंदाज करना हो जाएगा। वह घुल-मिल नहीं सकेंगे। अपनी मेजोरिटी बनाकर रहेंगे।"

स्कूली छात्रों से क्या कहा?

मेलोनी ने स्कूली छात्रों को बताया, "आपको बिना चेहरा ढके स्कूल जाना होगा। इटली में कोई भी व्यक्ति, किसी असली या मानी गई परंपरा के नाम पर यह नहीं कर सकता कि किसी युवा महिला को खुद को ढंककर रखना चाहिए।"

Created On :   20 Sept 2026 9:42 PM IST

Tags

Next Story