Israel Lebanon War: दक्षिण लेबनान में इजराइली सेना का कोहराम, हिजबुल्लाह के ठिकानों को किया नेस्तनाबूत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लेबनान और इजराइल के बीच युद्ध जारी है। इस बीच दक्षिणी लेबनान में इजराइल डिफेंस फोर्स ने हमले तेज कर दिए हैं। इस दौरान आइता अल-जबल और जवतार अल-शर्किया के अंदर और नजदीक के इलाकों में गोलीबारी को अंजाम दे रही है। इस बात की पुष्टि अल जजीरा की एक रिपोर्ट में की गई है।
यह भी पढ़े -इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी को किया बर्थडे विश, एक्स पर पोस्ट में बताया 'फ्रेंड'
लेबनान में इजराइली सेना की जारी सैन्य कार्रवाई
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इजराइली सेना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में हिजबुल्ला के इंफ्रास्ट्रक्चर को नेस्तनाबूत कर दिया है। उन्होंने बताया कि ये हमला सिक्योरिटी जोन में हिजबुल्लाह के एक विस्फोटक उपकरण के जवाब में किया गया था। इससे IDF के इंजीनियरिंग वाहन में सवार 2 सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए थे।
इजराइली सेना के मुताबिक जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया है, उनमें ऑब्जर्वेशन पोस्ट और वह इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल था, जहां से हिज़्बुल्लाह के आतंकवादी IDF सैनिकों पर हमले की योजना बनाते और उन्हें अंजाम देते थे। इजराइली सेना ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि दक्षिणी लेबनान के सिक्योरिटी ज़ोन में हिजबुल्लाह के आतंकवादियों का एक ठिकाना, जिसमें एक सुरंग का शाफ़्ट और इस्तेमाल के लिए तैयार रॉकेट लॉन्चर मौजूद थे, उसे भी ध्वस्त किया गया है। इन लॉन्चरों में इजरायल की ओर निशाना साधे हुए 32 रॉकेट थे, जिन्हें युद्धविराम समझौता लागू होने से पहले ही उस इलाके में छोड़ दिया गया था।
इजराइली सेना ने जारी किया बयान
इजरायली सेना के मुताबिक, हमास की मिलिट्री विंग के कमांडर मुहम्मद सुलेमान ब्यौक को भी खत्म कर दिया गया है। ये आतंकवादी 7 अक्टूबर के नरसंहार के दौरान इजरायल में घुस आया था। उसने IDF सैनिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए पूरे गाजा में विस्फोटक उपकरण लगाने का काम किया था। इजरायली सेना के मुताबिक उसने इजरायली नागरिकों और IDF सैनिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और उन्हें आगे बढ़ाया।
इजरायली सेना ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की खुफिया जानकारी के आधार पर हम यह बता सकते हैं कि राफाह ब्रिगेड का कमांडर नायेल अबू ओबेद, जिसे इस हफ़्ते गाजा में मार गिराया गया था, वो इजरायली नागरिकों और IDF सैनिकों को अगवा करने और सालों तक बंधक बनाकर रखने में शामिल था।
Created On :   20 Sept 2026 5:52 PM IST











