Bangladesh News: लंदन से ढाका जाने वाली फ्लाइट में हंगामा, दो यात्रियों के बीच झगड़ा मारपीट तक पहुंचा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश एयरलाइंस की लंदन से ढाका जाने वाली फ्लाइट में उस दौरान अफरा-तफरी मच गई, जब उसमें दो यात्रियों के बीच हंगामा और मारपीट होने लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हो गया। आपको बता दें विमान के भीतर दो यात्रियों के बीच शुरु हुआ झगड़ा मारपीट तक जा पहुंचा।
दो यात्री आपस में झगड़ रहे थे, तब फ्लाइट में अफरा-तफरी और बवाल का माहौल बन गया था। दूसरे यात्री डर गए थे। घटना के बारे में पता चलने पर पायलट तुरंत यात्रियों के पास पहुचे और स्थिति को शांत किया।
घटना पर विमान बांग्लादेश एयरलाइन के जनरल मैनेजर महबूबुद्दीन अहमद ने प्रतिक्रिया में जानकारी ना होने की बात कही। हालांकि उन्होंने इसकी जानकारी जुटाने की बात कही गई। एयरलाइन ने घटना पर आगे कोई टिप्पणी नहीं की और इसमें किसी भी तरह की भूमिका से साफ इनकार कर दिया।
ढाका ट्रिब्यून ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने लंदन से ढाका के लिए उड़ान भरी। पहले दो यात्रियों के बीच बहस शुरु हुई और फिर वे आपस में एक दूसरे की मारपीट करने लगे। फ्लाइट में सवार अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे दोनों एक-दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। लड़ाई के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट फट गई। सवार यात्रियों और पायलट की काफी मशक्कत के बाद उन्हें काबू में किया गया।
Created On :   18 Sept 2026 12:40 PM IST












