PM Modi Birthday: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी को किया बर्थडे विश, एक्स पर पोस्ट में बताया 'फ्रेंड'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश-दुनिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बधाई मिल रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इजराइली के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई देशों के नेता पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दे चुके हैं। इस क्रम में अब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनांए दी हैं।
यह भी पढ़े -सुप्रीम कोर्ट का मणिपुर के मुख्य सचिव को निर्देश, राहत शिविरों में हुई 25 अप्राकृतिक मौतों पर दें रिपोर्ट
जॉर्जिया मेलोनी ने 'फ्रेंड' पीएम मोदी को किया बर्थडे विश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मेलोनी ने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करती हूं। इटली और भारत के बीच संबंधों का जिक्र करते हुए मेलोनी ने आगे लिखा कि इटली और भारत के बीच गहरी दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है और मिलकर हमारे देशों के लिए सहयोग और तरक्की का भविष्य बना रहे हैं।"
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके वैश्विक मंच पर बड़े प्रभाव की तारीफ भी की। पुतिन ने कहा, "आपको अपने देशवासियों से बेहद ज्यादा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है। भारत और रूस के बीच खास और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है।"
यह भी पढ़े -बेटे आदित्य ठाकरे का नाम आने पर उद्धव ठाकरे ने लगाया गंभीर आरोप, दिशा सालियान मौत मामले में ट्रंप-मोदी को घसीटा
इजराइली पीएम ने भी दी बधाई
इसके अलावा इजराइली पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी और तारीफ करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "आपकी लीडरशिप ने भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बना दिया है। मैं कामना करता हूं कि आप कई और सालों तक इसी तरह नेतृत्व करते रहें और आपका जीवन अच्छी सेहत और खुशियों से भरा रहे। नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी एक फोटो भी पोस्ट की।"
Created On :   17 Sept 2026 7:50 PM IST












