US-Iran War: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, जॉर्डन स्थित एयरबेस पर हुए हमले को लेकर किया साफ

डिजिटल डेस्क, अम्मान। जॉर्डन में ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें बताया गया था कि जॉर्डन स्थित मुवाफ्फक सलती एयर बेस पर ईरान ने अटैक किया है, जिसमें कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसको लेकर ट्रंप ने दावा किया कि इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है।
यह भी पढ़े -ब्रिक्स समिट के बाद ईरान-UAE रिश्तों में आया नया मोड़, सुधार को लेकर पेजेश्कियान ने किया बड़ा दावा
8 लड़ाकू विमानों को पहुंचा नुकसान
मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "बिल्कुल भी नहीं। कोई नुकसान नहीं। कुछ भी नहीं हुआ।" इससे पहले CBS न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि मंगलवार से बुधवार के बीच रात में ईरान ने जॉर्डन में स्थित अमेरिकी एयर बेस पर हमला किया था। इसमें कई अमेरिकी सैन्य विमानों को नुकसान पहुंचा है। इस रिपोर्ट में इस मामले की सीधी जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया गया है कि लगभग आठ एफ-15 लड़ाकू विमानों को मामूली नुकसान हुआ है और उन्हें फिर से सेवा में लगा दिया गया है।
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि एक ए-10 थंडरबोल्ट हमले की चपेट में आ गया है। इस दौरान उसका एक पंख उड़ गया है। साथ ही बताया गया कि जॉर्डन के मुवाफ्फक सलती एयर बेस पर ईरानी हमलों में कोई भी अमेरिकी सैनिक घायल या मृत नहीं हुआ है। यानी किसी भी प्रकार के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े -खुशियों का दर्दनाक अंत...शादी वाले घर को बनाया निशाना, 5 ने गंवाई जान, दर्जनों जख्मी, ईरान में अमेरिकी हमले से मचा हड़कंप
अमेरिकी हमले का दिया जवाब?
ईरानी सेना ने यह टारगेट ऐसे समय पर साधा है, जब मंगलवार को अमेरिका ने बताया था कि उसने ईरान के पांच तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। इस हमले को अमेरिका ने ईरान की तरफ से अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को टारगेट किए जाने के जवाब में किया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य बलों ने ईरानी हमलों से बचाव के लिए 30 से अधिक पैट्रियट मिसाइलों से निशाना बनाया था।
इस ताजा हमले को लेकर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बुधवार को बताया कि उसकी सेना ने जॉर्डन में अमेरिकी एयर बेस को टारगेट किया है। यह अटैक अमेरिकी सेना की तरफ से किए गए तेल टैंकरों पर आक्रामक कार्रवाई के जवाब में किया गया है।
Created On :  

