Iran-UAE Relation: ब्रिक्स समिट के बाद ईरान-UAE रिश्तों में आया नया मोड़, सुधार को लेकर पेजेश्कियान ने किया बड़ा दावा

ब्रिक्स समिट के बाद ईरान-UAE रिश्तों में आया नया मोड़, सुधार को लेकर पेजेश्कियान ने किया बड़ा दावा
भारत में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था। इसमें सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। भारत में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था। इसमें सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शामिल हुए थे, जहां पर दोनों नेताओं ने इससे इतर बैठक की थी। इसके बाद अब खबर मिली है कि दोनों देशों के संबंधों में सुधार देखने को मिल रहे हैं। यानी अब दोनों देश पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं।

ईरानी राष्ट्रपति और यूएई प्रिंस की मुलाकात नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट के पहले दिन हुई थी। इसके एक दिन बाद यानी रविवार (13 सितंबर) को ईरानी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के रिश्तों में सुधार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ट्रेड और फाइनेंशियल एक्सचेंजेस सस्पेंड करने की घोषणा

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी के अंत में अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त सैन्य हमला ईरान पर किया था। इसके जवाब में तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र में स्थित अमेरिका के सहयोगी देशों को टारगेट बनाया था। इनमें सबसे ज्यादा हमले यूएई में किए गए थे। इन हमलों से यूएई भड़क गया था और अगस्त महीने में एक बयान जारी कर कहा था कि वह ईरान के साथ हुए ट्रेड और फाइनेंशियल एक्सचेंजेस को सस्पेंड करेगा।

ईरानी राष्ट्रपति ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी AFP से बातचीत के दौरान ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान का कहना है, "युद्ध और पर्सियन गल्फ में हुई घटनाओं के बाद पहली बार मेरी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ रचनात्मक बातचीत हुई और हमारे बीच यह सहमति बनी कि हम बीती बातों को पीछे छोड़कर आगे की तरफ देखें और एक साथ मिलकर अपने भविष्य को बनाएं।" हालांकि, अभी तक इस मामले में यूएई की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। लेकिन दोनों नेताओं की बैठक सफल बताई गई थी।

Created On :   14 Sept 2026 12:49 AM IST

Tags

Next Story