BRICS डिनर मेन्यू: PM मोदी के रात्रि भोज पर राहुल ने कसा तंज! एक्स पर छोले-भटूरे की फोटो पोस्ट कर लिखा - 'भारतीय नॉनवेज...'

PM मोदी के रात्रि भोज पर राहुल ने कसा तंज! एक्स पर छोले-भटूरे की फोटो पोस्ट कर लिखा - भारतीय नॉनवेज...
राजधानी दिल्ली में दो द आयोजित ब्रिक्स समिट 2026 का समापन हो गया है। इस समिट के बाद देश के सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय (12 से 13 सितंबर) ब्रिक्स समिट 2026 का समापन हो गया है। इस समिट के बाद देश के सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित रात्रि भोज के खाने के मेनू पर तंज कसा है। बता दें, वेज और नॉनवेज की वैचारिक लड़ाई अमूमन देखने को मिलती है। इसे लेकर अब राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है।

पीएम मोदी के रात्रि भोज पर राहुल गांधी का हमला

रात्रि भोज के मेनू में सिर्फ वेज खाना रखा गया था। वहीं, डिनर पार्टी में इंटरनेशनल डेलीगेशन मौजूद था। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर छोले भटूरे की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, "जानकारी के लिए बता दें, कि 80 प्रतिशत भारतीय मांसाहारी हैं। भारतीय मांसाहारी खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। और मेरी बहन के हाथों से बनाए गए छोले भटूरे भी।"

साल 2023-24 में हुए ताजा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की मानें तो नॉन वेज खाना खाने वालों के बारे में किसी तरह का तुलनात्मक आंकड़ा नहीं दिया गया है। इससे पहले साल 2019-21 के सर्वे में पाया गया था कि 15 से 49 साल के उम्र के 83.4 प्रतिशत पुरुष और 70.6 प्रतिशत महिलाएं कभी न कभी मछली, चिकन या मीट खाती थीं।

गाला डिनर में भारत के कई पारंपरिक शाकाहारी व्यंजन शामिल

पीएम मोदी की तरफ से आयोजित गाला डिनर के मेन्यू में भारत के पारंपरिक और कई तरह के शाकाहारी व्यंजन शामिल थे। इसमें खांडवी, पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, मिलेट पुलाव, मशरम गलोटी और जलेबी शामिल था। मेन्यू में मोटे अनाज पर खास जोर दिया गया था। यह श्री अन्न को बढ़ावा देने और सस्टेनेबिलिटी को लेकर भारत की कोशिशों के अनुरूप था।

Created On :   13 Sept 2026 8:41 PM IST

Tags

Next Story