Indonesia News: 240 सवार यात्रियों वाला जहाज लापता, जावा सागर में टूटा संपर्क, तलाश में जुटी कई टीम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया में 240 यात्री सवार वाला जहाज जावा सागर में लापता हो गया। संचार व्यवस्था खराब होने के चलते जहाज संपर्क से दूर है। हालफिलहाल जहाज पर सवार किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई तत्काल सूचना नहीं है। कई टीम उसकी तलाश और खोजबीन में लगी हुई है।
बताया जा रहा है कि विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 नाम का यह जहाज इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन जा रहा था। यात्रा के दौरान जावा सागर में इसका संपर्क टूट गया। अधिकारी जहाज की आखिरी लोकेशन के आधार पर खोज अभियान जारी हैं। जहाज से संपर्क टूटने की वजह और उसके वर्तमान स्थान की जानकारी सामने नहीं आई है।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जहाज में कुल 240 लोग सवार थे। बचाव दल समुद्र में जहाज की तलाश कर रहा है। बंजारमासिन स्थित सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि यात्रा के दौरान जहाज की संचार व्यवस्था ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद बचाव एजेंसियों ने जहाज की आखिरी ज्ञात लोकेशन का पता लगाकर खोजबीन करने और तलाश अभियान शुरू कर दिया। जहाज की आखिरी ज्ञात स्थिति जावा सागर में थी। यह स्थान बंजारमासिन के एक पियर से करीब 148 किलोमीटर दूर है।
Created On :   13 Sept 2026 10:23 AM IST












