United Ireland: आयरलैंड में विलय होगा उत्तरी आयरलैंड, ट्रंप ने समर्थन करते हुए कहा शानदार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने आयरलैंड की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है, डबलिन में आयरलैंड पीएम माइकल मार्टिन के साथ बैठक में उन्होंने कहा एकीकृत आयरलैंड देखना अच्छा होगा। ट्रंप ने रिपब्लिकन ऑफ आयरलैंड और यूके के तहत आने वाले उत्तरी आयरलैंड के पुनर्मिलन यानि विलय की वकालत करते हुए इसे शानदार भी बताया। ट्रंप आयरिश गोल्फ कोर्स पर आयोजित एक गोल्फ टूर्नामेंट में शामिल होने पहुंचे।
यह भी पढ़े -फ्रीबी कल्चर पर शिवसेना (यूबीटी) ने की ट्रंप और मोदी की राजनीति की तुलना, बोले-यह लोकतंत्र के लिए खतरा
डबलिन दौरे के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने आयरलैंड की राष्ट्रपति व वामपंथी नेता कैथरीन कॉनोली से भी मुलाकात की। इससे पहले ट्रंप के पहले प्रेसिडेंट कार्यकाल में कॉनोली ने 2019 में ट्रंप के आयरलैंड दौरे का विरोध भी किया था। उन्होंने ट्रंप को बुली तक कहा।
आपको बता दें उत्तरी आयरलैंड की स्थिति को लेकर दशकों तक हिंसा हुई , जिसमें 3500 से अधिक लोगों की मौत हुई। 1998 में अमेरिका की मध्यस्थता से हुए शांति समझौते ने हिंसा पर तो अंकुश लगा दिया, लेकिन उत्तरी आयरलैंड की स्थिति को लेकर सवाल अब उलझा हुआ है। ट्रंप से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों ने इस मसले पर सीधे टिप्पणी करने से दूरी बनाई थी।
इस दौरान ट्रंप ने ये भी कहा कि मैं कोई समस्या खड़ी नहीं करना चाहता। लेकिन एकीकृत होते देखना मुझे बहुत पसंद होगा, जो होकर भी रहेगा। इसलिए बेहतर है कि अभी हो जाए। ट्रंप के बयान के बाद ब्रिटेन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस पूरे मामले में ब्रिटेन को बहुत कुछ कहना होगा।
Created On :   13 Sept 2026 11:48 AM IST














