MP News: ट्रंप के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर छाई लाड़ली बहना योजना, शिवराज सिंह चौहान हुए ट्रेंड

ट्रंप के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर छाई लाड़ली बहना योजना, शिवराज सिंह चौहान हुए ट्रेंड
अमेरिका में मिड टर्म चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के एक कथित ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चर्चा में आ गए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अमेरिका में मिड टर्म चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के एक कथित ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चर्चा में आ गए। ट्रंप के नाम से किए जा रहे इस ऐलान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर ट्रंप के एक ऐलान की चर्चा हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मिड टर्म चुनाव में जीत मिलने पर हर वोटर को 5 हजार डॉलर दिए जाएंगे। इसी दावे की तुलना मध्यप्रदेश में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली लाड़ली बहना योजना से की जाने लगी।

सोशल मीडिया पर होने लगे मजेदार कमेंट

ट्रंप के इस कथित ऐलान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए मजेदार पोस्ट और कमेंट किए। कई यूजर्स ने इसे मध्यप्रदेश की योजना से जोड़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लेना शुरू कर दिया।

इसके बाद सोशल मीडिया पर 'शिवराज' और लाड़ली बहना योजना से जुड़े पोस्ट तेजी से दिखाई देने लगे। यूजर्स ने चुनावी वादों और वोटर्स को आर्थिक लाभ देने के मुद्दे पर अलग-अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

लाड़ली बहना योजना से क्यों हुई तुलना?

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री रहते मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। यही वजह है कि अमेरिकी चुनाव से जुड़े 5 हजार डॉलर के कथित ऐलान की सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना से तुलना शुरू हो गई।

हालांकि, ट्रंप के 5 हजार डॉलर वाले दावे को यहां सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Created On :   10 Sept 2026 8:40 PM IST

Tags

Next Story