MP News: भोपाल में मेडिकल इंटर्न और छात्रों पर बल प्रयोग की जांच के आदेश, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

भोपाल में मेडिकल इंटर्न और छात्रों पर बल प्रयोग की जांच के आदेश, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट
भोपाल में 7 सितंबर को मेडिकल इंटर्न और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन के इस्तेमाल और जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग के मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में 7 सितंबर को मेडिकल इंटर्न और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन के इस्तेमाल और जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग के मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। गृह विभाग ने इस घटना की प्रशासनिक जांच कराने का फैसला लिया है।

गृह विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ता करेंगी जांच

गृह विभाग की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, गृह विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ता को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रदर्शन के दौरान हुए बल प्रयोग और वाटर कैनन के इस्तेमाल की जांच करनी होगी।

जांच में दो बिंदुओं पर रहेगा फोकस

जांच अधिकारी यह पता लगाएंगी कि प्रदर्शन के दौरान जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया गया था या नहीं। अगर जांच में अधिक बल प्रयोग की बात सामने आती है, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।

एक सप्ताह में सरकार को देनी होगी रिपोर्ट

सरकार ने जांच अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतियां मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, पुलिस महानिदेशक और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग समेत संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।

Created On :   10 Sept 2026 1:27 AM IST

Tags

Next Story