Houthi Rebel Attack: हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल अटैक, मस्जिद समेत कई इमारतें तबाह, अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत का दावा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल अटैक, मस्जिद समेत कई इमारतें तबाह, अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत का दावा
सऊदी अरब पर यमन के हूती विद्रोहियों के हमले लगातार जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार हूतियों ने मिसाइल से ताजा हमला किया है, जिसकी चपेट में एक मस्जिद आ गई है।

डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब पर यमन के हूती विद्रोहियों के हमले लगातार जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार हूतियों ने मिसाइल से ताजा हमला किया है, जिसकी चपेट में एक मस्जिद आ गई है। इसके अलावा कई बिल्डिंग के तबाह होने की जानकारी मिली है। यह हमला सऊदी अरब के जजान प्रांत में किया गया है, जहां पर भारी तबाही की बात की जा रही है।

मिसाइल से किया अटैक

इस ताजा हमले को लेकर सऊदी सिविल डिफेंस ने कहा कि शनिवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी जाजान क्षेत्र में एक मिसाइल से अटैक किया है। इस हमले में दो लोगों के घायल होने और एक मस्जिद के टूटने की जानकारी दी गई। इसके अलावा कई मस्जिदों को नुकसान भी पहुंचा है।

इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन फ़ॉर माइग्रेशन और स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सितंबर की शुरुआत से लड़ाई जारी है। इस दौरान 500 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की जानकारी की पुष्टि की है।

आम नागरिकों के ठिकानों को बनाया टारगेट

सिविल डिफेंस के प्रवक्ता का कहना है कि हूती विद्रोही आम नागरिकों के ठिकानों को टारगेट कर रहे हैं, जिसे उन्होंने "अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का खुला उल्लंघन" बताया है। इसके साथ ही कहा कि तय इमरजेंसी प्रक्रियाओं को तुरंत लागू कर दिया गया है।

हूती विद्रोहियों ने क्या कहा?

ईरान को समर्थन देने वाले हूती विद्रोहियों ने बताया कि उन्होंने दक्षिणी नज्रान प्रांत के शरूराह में सऊदी सैन्य अड्डे को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने इस हमले को लेकर कहा, "हथियारों के गोदामों और कमांड एंड कंट्रोल सेंटरों" को टारगेट किया है। इसके साथ ही कहा कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, वे "हमारे देश और लोगों के खिलाफ आक्रमण को अंजाम दे रहे थे।"

जोरदार हमले की दी चेतावनी

याह्या सरी ने दावा करते हुए कहा कि शरूराह प्रांत में एक सैन्य अड्डे को टारगेट किया गया। लेकिन इससे जुड़ा उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया। इसके साथ ही बताया कि यह हमला कब हुआ। लेकिन उन्होंने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर और सैन्य कार्रवाई की गई, तो वहां के इलाके के भीतर और बड़े जोरदार हमले किए जाएंगे।

Created On :   13 Sept 2026 7:08 PM IST

Tags

Next Story