परमाणु हमले पर भविष्यवाणी: टकरावा की स्थिति में सबसे पहले पाकिस्तान करेगा अटैक! इस कनाडाई प्रोफेसर ने किया दावा

डिजिटल डेस्क, ओटावा। कनाडा के शिक्षाविद प्रोफेसर और जियोपॉलिटिक्स के जानकार जियांग ज्यूकिन की एक बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। उन्होंने परमाणु हथियार के हमले को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अगर किसी बड़े टकराव की स्थिति पैदा होती है, तो ऐसे में सबसे पहले पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। इससे पहले भी वे ऐस प्रकार की कई भविष्यवाणी कर चुके हैं, जो बिल्कुल सही साबित हुई है। अबतक सिर्फ पहली बार दूसरे विश्व युद्ध के दौरान परमाणु हथियार का उपयोग हुआ है।
पाकिस्तान को लेकर दी प्रतिक्रिया
चीन में जन्मे जियांग ज्यूकिन से राज शमानी के पॉडकास्ट में सवाल किया गया कि अगर दुनिया में किसी युद्ध के दौरान परमाणु इस्तेमाल होगा क्या? इसके जवाब में उनका कहना है कि अगर किसी टकराव की स्थिति बनी, तो सबसे पहले पाकिस्तान इसका इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा, "जिन देशों के पास परमाणु हथियार है उसमें पाकिस्तान भी शामिल है। यह ऐसा देश है जो बहुत कमजोर, अव्यवस्थित और भ्रष्ट है। इस बात की भी संभावना है कि आपातकालीन स्थित में खुद को रोकने के लिए उनके पास जरूरी कंट्रोल सिस्टम न हो।"
भारत की नो फर्स्ट यूज पॉलिसी पर की टिप्पणी
जियोपॉलिटिक्स के जानकार ने कहा कि परमाणु हथियार के इस्तेमाल को लेकर दुनियाभर में मनाही है। इसके अलावा उन्होंने परमाणु हथियार को लेकर भारत की नो फर्स्ट यूज पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा, "परमाणु हमले को लेकर भारत की सोच स्पष्ट है कि वह पहले हमला नहीं करेगा। इसके अलावा भारत के पास डिफेंस के लिहाज से परमाणु हथियार के अलावा भी कई ऐसी क्षमताएं हैं, जो उसे मजबूत बनाती है, जबकि पाकिस्तान के पास ऐसा नहीं है।"
बताते चलें कि प्रोफेसर जियांग मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर वायरल है। वे साल 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी की भी भविष्यवाणी कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हाल में चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध की भी भविष्यवाणी की थी, जो सही साबित हुआ है।
Created On :   14 Aug 2026 12:09 AM IST













