अमेरिका-ईरान वॉर: ट्रंप ने तेहरान को दोबारा दी बड़े हमले की चेतावनी, समझौते को लेकर लगाए गंभीर आरोप

ट्रंप ने तेहरान को दोबारा दी बड़े हमले की चेतावनी, समझौते को लेकर लगाए गंभीर आरोप
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान में जुबानी हमला किया है। उन्होंने ईरान के एक बयान में उसके इरादों पर सवाल उठाते हुए बेईमानी के आरोप लगाए हैं।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान में जुबानी हमला किया है। उन्होंने ईरान के एक बयान में उसके इरादों पर सवाल उठाते हुए बेईमानी के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उस पर एक जबदस्त हमला करने की चेतावनी दी है। इसके अवाला उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोक लगाने के लिए सैन्य कार्रवाई करना जरूरी है। उन्होंने आगे बताया कि तेहरान बेहत ही चालाक है, क्योंकि उसकी सहमति के बाद भी मीडिया में अपनी बात से मुकर रहा है।

ईरान को लेकर ट्रंप की प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है, "ईरानी लोग पहले तो चुपचाप बातचीत करेंगे, लेकिन तुरंत ही अपनी बात से पलटकर सार्वजनिक रूप से कह देंगे कि ऐसी कोई बातचीत कभी हुई ही नहीं। वो बातचीत करने में बहुत चालाक हैं। वो किसी बात पर सहमत तो हो जाते हैं, लेकिन फिर बाहर जाकर प्रेस से कह देते हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. वो बहुत बेईमान लोग हैं। वहां महंगाई दर 300% है। उनकी कोई अहमियत नहीं बची है। उनकी करेंसी की कीमत लगभग खत्म हो चुकी है। वो अपने सैनिकों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं। सैनिक नौकरी छोड़कर जा रहे हैं। ये स्थिति लंबे समय तक नहीं चल सकती।"

ईरान के पैसों पर पूरा कंट्रोल

ट्रंप ने ये बात अपने एक इंटरव्यू के दौरान कही है। उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब दोनों देशों के बीच सीजफायर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए बातचीत बीच में अटकी हुई है। उन्होंने कहा, "हम ईरान के पैसे को कंट्रोल करते हैं और उस पर हमारा पूरा कंट्रोल है।" वहीं, दूसरी तरफ ईरान दावा कर रहे हैं कि किसी भी बड़ी डील में प्रतिबंध हटाना, देश की फ्रीज की गई संपत्ति रिलीज करना और संघर्ष में हुए नुकसान की भरपाई शामिल है।

Created On :   12 Aug 2026 12:04 AM IST

Tags

Next Story