अमेरिका -ईरान तनाव,: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट पर रखते है 100% कंट्रोल

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट पर रखते है 100% कंट्रोल
ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान को कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। इसके उल्टा जंग में अमेरिका को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए ईरान को मुआवजा देना होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर एक पोस्ट में यह बात कही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर आवाजाही और कंट्रोल को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर कहा अभी होर्मुज स्ट्रेट पर सिर्फ यूनाइटेड स्टेट्स नेवी का कंट्रोल है। हमारी नाकाबंदी पक्की है। यह एक स्टील की दीवार जैसा है। और हम उन लोगों को अंदर आने देते हैं जिन्हें हम अंदर आने देना चाहते हैं, और वे अंदर आते-जाते रहते हैं। हम उन्हें ईरान में नहीं जाने देते, हम होर्मुज स्ट्रेट पर 100% कंट्रोल रखते हैं।

आपको बता दें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस परिवहन मार्गों में से एक है। ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों से यहां के समुद्री ट्रैफिक पर असर पड़ा है। इसके चलते वैश्विक तेल बाजार में भी अस्थिरता और उथल पुथल देखने को मिली।

यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप ने अपनीपोस्ट के जरिए किए दावे में यह भी कहा वे ईरान से युद्ध के दौरान हुए नुकसान को लेकर मुआवजे भी लेंगे, उन्होंने मुआवजे की मांग ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए की है। ट्रंप ने भी होर्मुज स्ट्रेट पर अब केवल अमेरिकी नेवी का नियंत्रण है, साथ ही अमेरिकी नाकाबंदी भी स्टील के दीवार की तरह मजबूत है, अब इस रास्ते से अमेरिका जिसे चाहेगा उसी को रास्ता देगा। आपको बता दें ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा से खोलने के लिए अमेरिका से अरबों डॉलर के भुगतान, नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने, यूएस मिलिट्री को क्षेत्र से वापस बुलाने और अन्य रियायतों की मांग की है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान को कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। इसके उल्टा जंग में अमेरिका को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए ईरान को मुआवजा देना होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर एक पोस्ट में यह बात कही है।


ट्रंप ने ईरान को मुआवजा देने की मांग को भी सिरे से खारिज कर दिया, ट्रंप ने अपनी पोस्ट में बताया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के रिप्रेजेंटेटिव पिछले पांच महीने की सैन्य लड़ाई में हुए नुकसान के लिए मुआवजा की मांग कर रहा हैं, जबकि हमारे साथ जारी किसी भी बातचीत और मीटिंग में इसका कोई जिक्र नहीं हैं। हालांकि उन्होंने एक विचार के रुप में इसे दिलचस्प बताते हुए कहा अब मैं भी ईरान से मुआवजे की मांग कर रहा हूं। जो युद्ध में मारे गए या घायल हुए। ट्रंप ने आगे कहा लाखों बेगुनाह प्रोटेस्टर्स के परिवारों को भी मुआवजा दिया जाना चाहिए जिन्हें ईरान ने पिछले 50 वर्षों में मारा है, और उन 52 हजार लोगों का तो कहना ही क्या जो पिछले पांच महीनों में मारे गए हैं। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा मैंने अपने रिप्रेजेंटेटिव्स को निर्देश दिया है कि वे इसे भविष्य की किसी भी बातचीत में दृढ़ता से रखें।

Created On :   11 Aug 2026 11:21 AM IST

Tags

Next Story