राजनयिक संबंध और चर्चा: नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह 'बालेन' आज काठमांडू में भारतीय और चीनी राजदूतों से करेंगे मुलाकात

नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह बालेन आज काठमांडू में भारतीय और चीनी राजदूतों से करेंगे मुलाकात
नेपाल पीएम की पहले भारतीय राजदूत से बातचीत, फिर चीनी राजदूत से बातचीत, ये साफ संकेत है कि नेपाल किसी एक खेमे में खुलकर खड़ा होने से बचना चाहता है। इसके अगले ही दिन अमेरिकी राजदूत के साथ होने वाली बैठक को भी संतुलन के तौर पर दखा जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह बालेन आज सोमवार 10 अगस्त को काठमांडू में भारत और चीन के राजदूतों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके बाद मंगलवार को अमेरिकी दूतावास के प्रभारी स्कॉट अर्बोम के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। मिली जानकारी के अनुसार नेपाली पीएम बालेन सुबह भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव और दोपहर में चीनी राजदूत झांग माओमिंग से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे। पड़ोसी मुल्क होने के साथ साथ ये मुलाकात भविष्य के हिसाब से काफी अहम मानी जा रही है।

आपको बता दें पद संभालने के 100 से अधिक दिनों बाद नेपाल पीएम बालेन पहली एक-पर-एक डिप्लोमैटिक मीटिंग करेंगे। वो कई दिनों से ऐसी राजनयिक बैठकें करने की तैयारी में थे,लेकिन तराई क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा के कारण टलती जा रही थीं। ये मुलाकात अब और आज होने जा रही है।

27 मार्च को पद संभालने के बाद नेपाल पीएम बालेंद्र शाह काठमांडू में विदेशी प्रतिनिधियों से आमने-सामने मुलाकात करने जा रहे हैं, नियमों को तोड़ते हुए शाह की इस तरह की बैठकों को नई कूटनीतिक चाल माना जा रहा है। सबसे अहम बात यह है कि इस पूरी कवायद की शुरुआत नेपाल भारत से कर रहा है।

नेपाली पीएम शाह ने कूटनीतिक नियम तोड़ते हुए विदेशी राजदूतों से मुलाकात का डिसीजन लिया है, नेपाल पीएम की भारत के राजदूत से शुरुआत और फिर चीन से मुलाकात उनके संतुलन साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अगले ही दिन अमेरिकी राजदूत के साथ होने वाली बैठक को भी संतुलन के तौर पर दखा जा रहा है। देश में बढ़ते विरोध और अंदरूनी दबाव के बीच यह कदम काफी अहम माना जा रहा है।

Created On :   10 Aug 2026 10:18 AM IST

Tags

Next Story