Espen Barth Eide: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे नॉर्वे के विदेश मंत्री, जम्मू-कश्मीर, सिंधु जल संधि समेत अन्य मुद्दों पर भारत की शिकायत

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे पाकिस्तान के दौरे पर है। इस दौरान उनकी पाकिस्तान सरकार के साथ बैठक हुई है। जिसको लेकर उनका कहना है कि मीटिंग में पाकिस्तान के साथ जम्मू-कश्मीर पर चर्चा हुई। भारत कई बार कह चुका है कि जम्मू-कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा है। इसमें किसी तीसरे पक्ष की दखलंअदाजी नहीं होगी। इसके बाद भी नॉर्वे का बयान सामने आना, इसे अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -बंगाल गिरफ्तार पाक नागरिक ने भारतीय पहचान पत्र पाने को सह-आरोपी के पिता के नाम का किया इस्तेमाल
इन मुद्दों पर पाकिस्तान और नॉर्वे की बातचीत
एक दशक बाद नॉर्वे के विदेश मंत्री पाकिस्तान के दौरे पर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस बातचीत के दौरान कश्मीर से लेकर अफगानिस्तान तक के अन्य क्षेत्रीय मुद्दों का जिक्र हुआ है। यह मीटिंग पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार के साथ हुई थी। इस दौरान उन्होंने नॉर्वे विदेश मंत्री के खूब कान भरे हैं। एस्पेन बार्थ का कहना है कि यह जानकारी पाकिस्तान ने दी है और कहा कि उसने सिंधु जल संधि के रुके हुए मामले पर भी अपनी बात रखी है।
पाकिस्तान ने भारत की शिकायतें
द ट्रिब्यून पाकिस्तान ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इशाक डार ने जम्मू-कश्मीर को "लंबे समय से चले आ रहे अनसुलझे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में से एक" कहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह मुद्दा 1948 से यूएन सुरक्षा परिषद के एजेंडे में शामिल किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में पाकिस्तान ने भारत की खूब शिकायतें की। इशाक डार ने कहा कि भारत ने एकतरफा तौर पर सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। इससे पहले ही सुरक्षा के मुद्दे पर माहौल तनावपूर्ण है और इसमें एक नया पहलू और जोड़ दिया है।
इशाक डार ने एक बार फिस से कहा कि भारत को पानी का हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना बंद करना चाहिए और समझौते के तहत अपनी जिम्मेदारी का पालन करना चाहिए।
हालांकि, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में कई हप्तो से चल रहे प्रदर्शन पर नॉर्वे के सामने चुप्पी साधे हुए दिखे। पीओके में पाकिस्तानी सेना कई दिनों से स्थानीय लोगों को जुल्म कर रही है। इस मामले में नॉर्वे के विदेश मंत्री को कुछ भी नहीं बताया है। बता दें कि नॉर्वे के विदेश में पाकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं।
Created On :   13 Aug 2026 10:55 PM IST












