Pakistan News: पाकिस्तानी पूर्व PM इमरान खान की बहन पर बड़ा एक्शन, अलीमा खान को पुलिस ने जबरन किया अरेस्ट!

पाकिस्तानी पूर्व PM इमरान खान की बहन पर बड़ा एक्शन, अलीमा खान को पुलिस ने जबरन किया अरेस्ट!
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को जबरन गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को जबरन गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जबरन उन्हें घर के बाहर से पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। इमरान खान के साथ जेल में गलत बर्ताव हो रहा है। इसके खिलाफ वह लगातार आवाज उठा रही हैं। उन्होंने हाल ही में इस मुद्दे पर अपनी बात को मजबूती से रखा था। इसके बाद वहां की पुलिस ने यह सख्त एक्शन लिया है।

जिला खुफिया कमेटी की अहम बैठक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाहौर के डिप्टी कमिश्नर ने मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर के तहत यह आदेश जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि अलीमा खान को 30 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में या फिर अरेस्ट किया जा सकता है। आदेश में यह भी बताया गया है कि रविवार को डीसी लाहौर की अध्यक्षता में जिला खुफिया कमेटी की अहम बैठक बुलाई गई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि शहर में शांति बनाए रखने के लिए इमरान खान की बहन अलीमा खान को गिरफ्तार किया जाए।

समर्थकों ने की ये मांग

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पंजाब पुलिस ने इमरान खान की बहन को उनके घर के बाहर से जबरन हिरासत में ले लिया है। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उनके ड्राइवर और अलीमा खान को किस स्थान पर ले जाया गया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी की वजह भी सामने नहीं आई है। इसके बाद उनके समर्थक मांग करते हुए कह रहे हैं कि उनके परिवार और कानूनी प्रतिनिधियों को इस बात की जानकारी दी जाए कि उन्हें हिरासत में लेने के बाद कहां भेजा गया है और किस मामले में उन्हें अरेस्ट किया गया है।

इमरान खान की पार्टी ने जारी किया बयान

अलजजीरा ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के हवाले से बताया कि पंजाब प्रवक्ता का कहना है कि जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खान को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय पर की गई है, जब 27 सितंबर को उनकी पार्टी लाहौर में एक बड़ा मार्च निकालने वाली है।

Created On :   20 Sept 2026 6:37 PM IST

Tags

Next Story