Japan News: उत्तर कोरिया ने ईस्ट सी की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, दक्षिण कोरिया और जापान अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया ने ईस्ट सी में कई बैलिस्टिक मिसाइल दागी, रविवार को दागी गई इन मिसाइलों के जापान और दक्षिण कोरिया में दहशत है। उत्तर कोरिया के मिसाइल दागने की जानकारी साउथ कोरिया और जापान ने दी। जापानी मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक मिसाइल के संभावित गिरने का स्थान जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के बाहर था। जापानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार मिसाइल समुद्र में गिर गई। उत्तर कोरिया के इस नए प्रक्षेपण से क्षेत्र में मिसाइल और परमाणु गतिविधियों को लेकर चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।
यह भी पढ़े -जापानी लॉ मेकर्स ने बेंगलुरु में इसरो और आईआईएससी का किया दौरा, भारत-जापान साझेदारी को मिलेगी मजबूती
जापान पीएमओ ने के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि नॉर्थ कोरिया ने संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। दक्षिण कोरिया ने कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल बताया और कहा कि प्रक्षेपण उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के वॉनसान क्षेत्र से हुआ था।
उत्तर कोरिया ने मिसाइल प्रक्षेपण ऐसे वक्त में किया है जब कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य तनाव है। वह अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की सैन्य गतिविधियों की आलोचना कर रहा है। उत्तर कोरिया ने इससे पहले 12 सितंबर को भी पूर्वी समुद्र की ओर कई कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। हालांकि तब उसने इसे एक अभ्यास बताया।
उत्तर कोरिया ने अगस्त के अंत से सितंबर की शुरुआत तक अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने गुआम के पास पांच दिवसीय सैन्य अभ्यास किया था। प्योंगयांग ने इस तरह की सैन्य गतिविधियों को अपने खिलाफ खतरे के तौर पर पेश किया है। यूएस ने इसकी आलोचना की।
साउथ कोरिया के संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ ने भी कहा कि नॉथ कोरिया ने पूर्वी समुद्र की ओर मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया के प्रेसिडेंट ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुएअधिकारियों से उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने को कहा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इमरजेंसी हालातों में तैयार रहने और जनता को समय पर उचित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।
Created On :   20 Sept 2026 5:02 PM IST











