रूस-यूक्रेन जंग: संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को में हजारों ड्रोन से यूक्रेन का हमला, ऑयल रिफाइनरी को पहुंचा नुकसान

संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को में हजारों ड्रोन से यूक्रेन का हमला, ऑयल रिफाइनरी को पहुंचा नुकसान
जेलेंस्की ने मॉस्को से युद्ध खत्म कर शांति का रास्ता चुनने को कहा है, लेकिन इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर हजारों ड्रोन से एक साथ अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है, इन हमलों से रूस दहल उठा है। इस हमले में दो लोगों की मौत की भी खबर है। ड्रोन हमलों में मॉस्को की एक ऑयल रिफाइनरी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मॉस्को में आग की लपटें और धुएं के गुबार दूर -दूर तक दिखाई दे रहे है। ड्रोन हमलों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। आसमान में धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है।

इन हमलों की जानकारी मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने रविवार को टेलीग्राम पर दी, उन्होंने बताया कि ड्रोन ने मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास ने हमलों की सूचना दी।

आपको बता दें रूस में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग का आज आखिरी दिन है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चुनाव को यूक्रेन युद्ध के लिए जनता के समर्थन की परीक्षा के तौर पर पेश किया है। यूक्रेन पर पूर्ण सैन्य अभियान शुरु करने के बाद रूस में ये पहला संसदीय चुनाव है।

जेलेंस्की ने मॉस्को से युद्ध खत्म कर शांति का रास्ता चुनने को कहा है, लेकिन इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी है। रूस ने मॉस्को में हुए ड्रोन हमले का आरोप यूक्रेन पर लगाया है, जवाब में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इन हमलों की पुष्टि एक्स पर पोस्ट करके की है।

हमलों को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि इन ठिकानों से रूस की युद्ध मशीन को अरबों डॉलर की मदद मिलती है। जेलेंस्की ने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा, मानव रहित सिस्टम बल, विशेष अभियान बल, रक्षा खुफिया और विदेश खुफिया सेवा के जवानों को धन्यवाद दिया। यूक्रेन में हमलों में Vendetta, Liutyi, Bars, Flamingo, Sichen, FP-1, RZ-100, MICH-2000, Palianytsia और Pelican जैसे सिस्टम का इस्तेमाल किया गया।

Created On :   20 Sept 2026 3:10 PM IST

Tags

Next Story