US-Houthi Meeting: मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिका और हूतियों के बीच बातचीत, क्या बनने वाली है नई डील?

मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिका और हूतियों के बीच बातचीत, क्या बनने वाली है नई डील?
मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव जारी है। इस बीच खबर मिली है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और अमेरिकी प्रतिनिधियों की बातचीत हुई है।

डिजिटल डेस्क, सना। मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव जारी है। इस बीच खबर मिली है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और अमेरिकी प्रतिनिधियों की बातचीत हुई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच सीधा संपर्क हुआ है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अमेरिका और हूतियों के बीच कोई औपचारिक समझौता हुआ है या नहीं।

ड्रोन और मिसाइलों से अटैक

यह मामला इसलिए भी अहम हो जाता है कि सऊदी अरब में लगातार हूतियों के हमले जारी हैं और वह अमेरिका का सबसे बड़ा सहयोगी देश माना जाता है। इसके अलावा, पिछले हफ्ते यमन के लाल सागर वाले क्षेत्र में उन्होंने अपनी बढ़त बनाई और बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के पास कई द्वीपों को अपने कब्जे में ले लिया है। यह रास्ता सऊदी अरब के तेल निर्यात के लिए जरूरी माना जाता है। इसी दौरान हूतियों ने ड्रोन और मिसाइलों से सऊदी अरब के शहरों और तेल से जुड़े स्थानों को निशाना बनाया है। इसके अलावा, मक्का में भी हूती ड्रोन का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हूतियों ने दिया भरोसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान की राजधानी मस्कट में पिछले हफ्ते अमेरिकी अधिकारियों और हूती प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी। यह मीटिंग ओमान की मध्यस्थता में होना बताया जा रहा है। बैठक में हूती प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद अब्दुलसलाम और अब्देलमलिक अल-अजीरी जैसे सीनियर लीडर मौजूद रहे थे। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हूतियों ने अमेरिका को भरोसा दिलाया कि वे अमेरिकी जहाजों को टारगेट नहीं करेंगे और 2025 में हुए युद्धविराम का पालन करेंगे।

जेडी वेंस ने बातचीत पर क्या कहा?

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इजरायली जहाजों पर हूतियों के हमले जारी रहेंगे। इसके अलावा, सऊदी जहाजों और तेल ले जाने वाले जहाजों को टारगेट बनाने की धमकी भी जारी रहेगी। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी बताया है कि अमेरिका और हूतियों के बीच सीधा संपर्क है। उन्होंने बताया कि इससे लगता है कि अमेरिका हालात पर नजर बनाए हुए है।

Created On :   18 Sept 2026 5:31 PM IST

Tags

Next Story