American Media Banned: ट्रंप का बड़ा एक्शन! CNN समेत अमेरिका की 2 अन्य मीडिया पर को व्हाइट हाउस से किया बैन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन बड़े मीडिया संस्थानों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने सीएनएन (CNN), एमएस नाव (MS NOW) और पॉलिटिको (POLITICO) को व्हाइट हाउस से बैन करने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इसकी जानकारी साझा की है। ट्रंप का कहना है कि ये मीडिया संस्थान उनके प्रशासन और अमेरिका को लेकर गलत खबरें दिखाते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसे दूसरे मीडिया संस्थानों पर भी आगे कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, अभी यह भी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है कि इस बैन को जमीनी स्तर पर कैसे लागू किया जाएगा। शुक्रवार को इन संस्थानों के पत्रकार व्हाइट हाउस में काम करते हुए भी नजर आए हैं।
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने Truth Social पर लिखा है कि वह CNN, MS NOW और POLITICO को तुरंत व्हाइट हाउस से बाहर कर रहे हैं। उन्होंने इन संस्थानों पर लगातार 'फेक न्यूज़' देने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा है कि राष्ट्रपति और उनकी सरकार की खबरों में झूठ या मनगढ़ंत बातें नहीं होनी चाहिए। ट्रंप ने खास तौर पर POLITICO को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जो बाइडन के समय अमेरिकी सरकार ने POLITICO की सदस्यता पर करीब 8 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। POLITICO ने इस दावे को गलत बताया है।
यह भी पढ़े -21वीं सदी के सबसे उम्मीद भरे रिश्तों में से एक है भारत-दक्षिण कोरिया संबंध कोरियाई राजदूत
क्या तीनों मीडिया संस्थानों पर सच में लागू हो गया बैन?
अभी इस फैसले का पूरा तरीका साफ नहीं है। ट्रंप ने बैन की घोषणा तो कर दी है, लेकिन यह नहीं बताया कि पत्रकारों की एंट्री, पास या प्रेस कवरेज पर इसका असर कैसे पड़ेगा। घोषणा के बाद भी तीनों संस्थानों के पत्रकार व्हाइट हाउस में काम करते दिखाई दिए हैं। CNN और POLITICO ने अपने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने की बात कही है और इस मामले में कानूनी लड़ाई शुरू होने की संभावना भी जताई जा रही है।
यह भी पढ़े -'महिला सुरक्षा के लिए कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं', नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले पर बोलीं प्रियंका
AP पर भी पहले ले चुके हैं एक्शन
ट्रंप इससे पहले फरवरी 2025 में एसोसिएटेड प्रेस यानी AP को भी व्हाइट हाउस के कुछ कार्यक्रमों से बाहर कर चुके हैं। AP ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी थी और उस मामले में कानूनी प्रक्रिया चल रही है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में दूसरे मीडिया संस्थानों पर भी इस तरह का एक्शन लिया जा सकता है।
Created On :   19 Sept 2026 10:53 AM IST












