Russia Parliamentary Election: रूस संसदीय चुनाव में बंपर जीत की ओर पुतिन! रुझानों में 'यूनाइटेड रशिया' सबसे आगे

रूस संसदीय चुनाव में बंपर जीत की ओर पुतिन! रुझानों में यूनाइटेड रशिया सबसे आगे
रूस में संसदीय चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया बंपर जीत की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। रूस में संसदीय चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया बंपर जीत की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है। केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, तीन दिन चले चुनाव में कुल 56.66 फीसदी वोटिंग हुई। शुरूआती रुझानों में पुतिन की पार्टी को अच्छी बढ़त हासिल हुई है। माना जा रहा है कि संसद के निचले सदन 'स्टेट ड्यूमा' में क्रेमलिन और सत्ताधारी 'यूनाइटेड रशिया' पार्टी का वर्चस्व बना रहेगा।

इंटरफैक्स के वोटिंग पोल में यूनाइटेड रशिया को सबसे ज्यादा 49.4 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी को 14.2 और डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रूस को 10.7 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

11.1 करोड़ मतदाताओं ने की वोटिंग

रूस संसदीय चुनाव में देश के 11.1 करोड़ मतदाताओं ने वोटिंग की। उन्होंने दो अलग-अलग बैलेट पर वोट डाला। 450 सदस्यीय स्टेट ड्यूमा की आधी सीटों के लिए सियासी पार्टियों को वोट दिया गया, जबकि बाकी सीटों पर सिंगल-सीट निर्वाचन क्षेत्रों में व्यक्तिगत उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ।

इलेक्शन में गड़बड़ी के लगे आरोप

चुनाव के दौरान वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप भी लगे। याब्लोको और कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया कि कई जगह उनके पर्यवेक्षकों को पोलिंग बूथ में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके अलावा सीलपैक बैलेट बॉक्स को खोले जाने और पोलिंग बूथ पर रात के समय सुरक्षा के उचित इंतजाम न किए जाने की शिकायतें की गईं।

EVS पर हुए साइबर अटैक

केंद्रीय चुनाव आयोग की प्रमुख एला पामफिलोवा ने बताया कि राजधानी मॉस्को की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम (EVS) पर साइबर हमले हुए। उन्होंने कहा कि हमले बड़े पैमाने पर हुए, लेकिन राहत की बात ये रही कि सिस्टम अच्छे से काम करता रहा।

Created On :   21 Sept 2026 8:28 AM IST

Tags

Next Story