Trump-Xi Meeting: ट्रंप-जिनपिंग की बंद कमरे में मुलाकात, ताइवान से ट्रेड डील तक कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

ट्रंप-जिनपिंग की बंद कमरे में मुलाकात, ताइवान से ट्रेड डील तक कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिकी दौरे पर हैं। इसको लेकर अमेरिकी प्रशासन ने उनकी वेलकम सेरेमनी रोज गार्डन में रखी थी। इस दौरान मिलिट्री रिव्यू जैसे शानदार कार्यक्रम आयोजित हुए।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिकी दौरे पर हैं। इसको लेकर अमेरिकी प्रशासन ने उनकी वेलकम सेरेमनी रोज गार्डन में रखी थी। इस दौरान मिलिट्री रिव्यू जैसे शानदार कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग व्हाइट हाउस में स्थित ओवल ऑफिस पहुंचे। यहां पर दोनों नेताओं ने बंद कमरे में कई मुद्दों पर चर्चा की।

अपीलों और आर्थिक पाबंदियों को किया नजरअंदाज

बताया जा रहा है कि इस बैठक में ट्रंप और शी ने कई मुश्किल मुद्दों पर बातचीत की होगी। हमेशा चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की अपीलों और आर्थिक पाबंदियों को नजरअंदाज किया है। इनमें ईरान पर दबाव डालना भी शामिल है, ताकि 7 महीनों से जारी युद्ध खत्म हो सके। इसके लिए चीन ने अमेरिका की शर्तों को मानने वाली अपील को खारिज कर दिया।

ताइवान मुद्दे पर चीन की चाह?

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका से चाहते हैं कि वह अपने हथियारों की बिक्री को हमेशा के लिए रोक दें। साथ ही मॉडर्न चिप्स एक्सपोर्ट पर लगी पाबंदियों में ढील मिल जाए। ऐसे में दोनों देश एक साल के लिए उस ट्रेड डील को दो महीने और बढ़ाने पर सहमत हुए हैं, जो 10 नवंबर को समाप्त होने वाली है। उम्मीद है कि चीन और अमेरिका इस बैठक के बाद एक ऐसे समझौते की तरफ बढ़ सकते हैं, जो सबसे ज्यादा टिकाऊ और प्रभावी हो।

वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका और चीन दोनों अपने पुराने रिश्तों पर ध्यान दे रहे हैं। व्हाइट हाउस पहुंचने के बाद जिनपिंग ने कहा था कि दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक होनी चाहिए और एक सीमित दायरे में हो।

Created On :   24 Sept 2026 11:30 PM IST

Tags

Next Story