Trump-Xi meeting: ट्रंप-जिनपिंग की बैठक में ईरान का मुद्दा छाया, चीन को अमेरिकी राष्ट्रपति की दो टूक!

ट्रंप-जिनपिंग की बैठक में ईरान का मुद्दा छाया, चीन को अमेरिकी राष्ट्रपति की दो टूक!
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं और यह अपने आखिरी पड़ाव पर है। दुनिया की नजरें फिलहाल अमेरिका पर टिकी हुई हैं।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं और यह अपने आखिरी पड़ाव पर है। दुनिया की नजरें फिलहाल अमेरिका पर टिकी हुई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच क्या बातचीत हुई है। इस बीच, सीबीएस न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फिलहाल दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत और व्हाइट हाउस से ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

चर्चा पर अमेरिकी राजदूत ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, फॉक्स न्यूज ने चीन में अमेरिकी राजदूत डेविड परड्यू के हवाले से बताया कि जिनपिंग के साथ हुई बैठक के दौरान ट्रंप ने स्पष्ट कह दिया कि अगर युद्ध में ईरान को समर्थन दिया गया, तो चीन के साथ किसी भी लेन-देन की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बड़े बिजनेस और टेक लीडर्स की मौजूदगी में शी जिनपिंग और उनकी पत्नी की तारीफ की है। साथ ही उन्हें बेहतरीन और कमाल के लोग भी बताया है। हालांकि, इस बैठक के दौरान दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है।

मदद नहीं करने का वादा?

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि चीन ने ईरान की सहायता नहीं करने का वादा किया है। उन्होंने आगे बताया कि जिनपिंग से ट्रंप ने कहा कि ईरान को युद्ध में सहायता देना कभी भी स्वीकार्य नहीं होगा। डेविड ने यह भी कहा कि चीन ने कुछ ऐसी मदद की है, जो सीधे या किसी अन्य माध्यम से उस तक (ईरान) पहुंची है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट कहती है कि चीनी संस्थाओं ने जॉर्डन के एक बेस की सैटेलाइट तस्वीरें ईरान तक पहुंचाई थीं। इसके बाद तेहरान ने घातक हमले किए थे। इस दौरान तीन अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की खबर बताई गई थी, जबकि अन्य घायल भी हुए थे।

Created On :   26 Sept 2026 1:02 AM IST

Tags

Next Story