संयुक्त राष्ट्र महासभा: UNGA में नेतन्याहू की मौजूदगी पर ईरान ने जताया ऐतराज, कहा- शांति के मंच पर उन्हें जगह कैसे?

डिजिटल डेस्क, तेहरान। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू शामिल हुए हैं। इसको लेकर ईरान ने सख्त रुख अपनाते हुए सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति पर युद्ध अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार से जुड़े आरोप लगे हैं, उसे यूएन महासभा के मंच पर बोलने की अनुमति किस आधार पर मिल सकती है। इन मामलों में अंतरराष्ट्रीय कानूनी कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया गया। इन्हीं मामलों पर ईरानी यूएन प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने सवाल उठाया कि नेतन्याहू को यूएन महासभा के मंच पर बोलने की अनुमति किस आधार पर मिल सकती है।
यह भी पढ़े -विकास बजट को युद्ध में खर्च करना विश्व शांति में सबसे बड़ी रुकावट, संयुक्त राष्ट्र महासभा बोले पीएम तारिक रहमान
नेतन्याहू पर निशाना
ईरानी प्रतिनिधि ने आगे बताया कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना शांति और न्याय कायम करने के लिए की गई थी। लेकिन ऐसे लोगों पर गंभीर अंतरराष्ट्रीय अपराधों के आरोप लगे हैं। इसके बाद भी उन्हें इस मंच पर बोलने की अनुमति कैसे मिल जाती है? इसके साथ ही उन्होंने नेतन्याहू पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने कदमों को सही ठहराने के लिए यहां मौजूद हुए हैं या फिर उन्हें अदालत में अपना जवाब देना चाहिए।
UNGA को लेकर क्या दी थी प्रतिक्रिया
इजरायली पीएम नेतन्याहू पहले ही साफ कर चुके थे कि वह यूएन में अपनी सैन्य कार्रवाइयों का बचाव करेंगे। उन्होंने इस दौरान बताया था कि वह इजरायली सैनिकों और गाजा के मुद्दों पर दुनिया के सामने अपना पक्ष रखेंगे। यूएन महासभा का यह सत्र ऐसे समय में आयोजित हो रहा है, जब गाजा युद्ध, ईरान-अमेरिका तनाव और पश्चिम एशिया में लगातार तनाव फैला हुआ है।
यह भी पढ़े -संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद पर सवालों से बचते नजर आए शहबाज शरीफ, हाफिज सईद पर नहीं दिया जवाब
मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल आयोजित हुई महासभा में लगभग 130 देशों के शीर्ष नेता मौजूद हैं। मंच पर मध्य पूर्व का संकट प्रमुख चर्चा का विषय बना हुआ है।
गंभीर आरोपों पर इजरायल का जवाब?
गाजा में इजरायल की लगातार कार्रवाइयां जारी हैं। इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों को इजरायल ने खारिज करते हुए कहा कि वह अपनी सैन्य कार्रवाई हमास के खिलाफ सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए कर रहा है।
Created On :   25 Sept 2026 7:44 PM IST












