संयुक्त राष्ट्र महासभा: UNGA में पाकिस्तानी पत्रकार पर भड़के जयशंकर! आतंकवाद के सवाल पर दिया करारा जवाब

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में शामिल होने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर न्यूयॉर्क दौरे पर हैं। सत्र के दौरान लाइबेरिया की सारा बेसोलो न्यांती के साथ उन्होंने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां एक पाकिस्तानी पत्रकार ने आतंकवाद से जुड़ा सवाल किया। इस पर विदेश मंत्री ने करारा जवाब दिया है।
पाकिस्तानी पत्रकार को क्या दिया जवाब
पाकिस्तानी मीडियाकर्मी को जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा, "एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।" इसके अलावा, भारत ने सत्र में सीमा पर हुई आतंकी घटनाओं का मुद्दा बार-बार उठाया है। साथ ही, पाकिस्तान पर आतंकवादी समूहों का समर्थन करने का आरोप भी लगाया है। वहीं, यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तानी पत्रकारों को जयशंकर ने करारा जवाब दिया है।
दक्षिण एशिया में दिया था ये जवाब
इससे पहले भी भारतीय विदेश मंत्री से दक्षिण एशिया में नई दिल्ली, काबुल और पाकिस्तान समेत कई स्थानों से पैदा होने वाले आतंकवादियों और जंग की स्थिति को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा था, "आप ये सवाल गलत मंत्री से पूछ रहे हैं। पाकिस्तान के मंत्री ही आपको बता सकते हैं कि पाकिस्तान कब तक आतंकवाद का समर्थन करता रहेगा।"
यह भी पढ़े -UNGA में नेतन्याहू की मौजूदगी पर ईरान ने जताया ऐतराज, कहा- शांति के मंच पर उन्हें जगह कैसे?
इन देशों के प्रतिनिधियों के साथ की मुलाकात
संयुक्त राष्ट्र महासभा में एस. जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला और ब्राजील के अपने समकक्ष मौरो विएरा से भी मुलाकात की है। इस दौरान तीनों नेताओं ने भारत में पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की और इसकी निंदा की। साथ ही, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाने की बात कही। बता दें कि इस मामले में तीनों देश मिलकर 'आईबीएसए डायलॉग फोरम' के तहत काम करते हैं।
समुद्र में हुए शिप हमलों पर क्या बोले?
भारतीय विदेश मंत्री ने समुद्र में हो रहे लगातार शिप हमलों की घटनाओं पर कहा, "दो दिन पहले ओमान की खाड़ी में एंटीगुआ और बारबुडा के ध्वज वाले एक कार्गो शिप एमवी केप डाउ पर हमला हुआ था। इस हमले में एक भारतीय नाविक की जान चली गई।"
Created On :   26 Sept 2026 12:35 AM IST












