Petal Gehlot: UNGA में भारत की आवाज बनने वाली युवा राजनयिक, कश्मीर से लेकर आतंकवाद तक के सवालों पर पाकिस्तान को खदेड़ा

UNGA में भारत की आवाज बनने वाली युवा राजनयिक, कश्मीर से लेकर आतंकवाद तक के सवालों पर पाकिस्तान को खदेड़ा
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन हैं पेटल गहलोत जिन्होंने करारा जवाब दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाया था। जिस पर भारत की तरफ से पेटल गहलोत ने इसका करारा जवाब दिया है। उन्होंने पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भारत की बात रखी है। पेटल गहलोत भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन केसाथ काम कर रही हैं। वह जुलाई 2023 में यहां फर्स्ट सेक्रेटरी हैं। इससे पहले भी वह विदेश मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अहम काम कर चुकी हैं। पढ़ाई के साथ उन्हें भाषाओं और संगीत में भी काफी इंट्रेस्ट है। उनकी प्रोफाइल भी काफी अलग और इंट्रेस्टिंग है।

पेटल गहलोत का क्या काम है?

पेटल गहलोत भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। जुलाई 2023 से वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के पद पर हैं। सितंबर 2024 से सितंबर 2025 तक उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के कार्यालय में एडवाइजर के तौर पर भी काम किया है। इससे पहले जून 2020 से जुलाई 2023 तक वह भारत के विदेश मंत्रालय में अंडरसेक्रेटरी के पद पर थीं।

पढ़ाई और भाषाओं में रुचि

पेटल ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की है। वहां उन्होंने पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी और फ्रेंच लिटरेचर पढ़ा था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और सरकार की पढ़ाई की है। उन्होंने अमेरिका के मिडिलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से भाषा और अनुवाद में मास्टर डिग्री भी की है। उन्हें अलग-अलग भाषाओं में बात समझाने और ट्रांसलेट करने का अनुभव है।

क्या हैं पेटल के इंट्रेस्ट्स?

पेटल गहलोत के इंट्रेस्ट्स सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई और कूटनीति तक नहीं रहे हैं। कॉलेज के समय वह इंडियन म्यूजिक ग्रुप और मल्हार जैसी एक्टिविटीज से भी जुड़ी थीं। उनकी प्रोफाइल में डिप्लोमेटिक, भाषाएं, बातचीत और संगीत जैसे कई अलग-अलग क्षेत्र दिखाई देते हैं।

Created On :   26 Sept 2026 11:50 AM IST

Tags

Next Story