Dubai-Tel Aviv Plane Hijack: इजराइलियों से भरी फ्लाइट, हाईजैकिंग की आशंका के बीच सऊदी में हुई सेफ लैंडिंग, बचाने के लिए भागे फाइटर जेट्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट को लेकर अचानक से चिंता बढ़ गई है। विमान सऊदी अरब के ऊपर उड़ रहा था, तभी उनसे अपना रास्ता डाइवर्ट कर लिया था। इसके साथ ही विमान से इमरजेंसी सिग्नल भी भेजे गए थे। पहले 7700 कोड भेजा गया था, जो आम इमरजेंसी की जानकारी देता है। कुछ समय बाद 7500 कोड भी भेजा गया था। इस कोड का इस्तेमाल हाईजैक या किसी गलत हरकत की स्थिति में किया जाता है। इसके बाद विमान सऊदी अरब की तरफ चला गया था। कुछ देर बाद उसने ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की है। इस घटना के बाद इजरायल की सुरक्षा एजेंसी भी एक्टिव हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे और मामले की जांच की जा रही है।
ताबुक एयरपोर्ट पर उतरा विमान
फ्लाइट ने रास्ता बदलने के बाद सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट का रुख किया। कुछ देर बाद विमान वहां सुरक्षित लैंड कर दिया गया है। इससे पहले ट्रैकिंग वेबसाइट पर भी विमान ताबुक के पास दिखाई दे रहा था। लैंडिंग के बाद उसकी जानकारी ट्रैकिंग साइट पर दिखनी बंद हो गई।
यह भी पढ़े -एशियन गेम्स 'यह मेरे पिता का सपना था', गोल्ड मेडल जीतने के बाद बोलीं आर्चर चिकिथा तनिपार्थी
पायलटों के बीच विवाद की बात
इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा से जुड़े लोगों ने बताया कि इमरजेंसी सिग्नल भेजे जाने के पीछे पायलटों के बीच हुआ विवाद भी एक वजह हो सकता है। हालांकि, विवाद किस बात पर हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े -डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के बयान का एनडीए के नेताओं ने किया समर्थन, कहा-सपा के राज में रोज होते थे दंगे
इजरायली फाइटर जेट भी भेजे गए
घटना की जानकारी मिलने के बाद इजरायल ने अपने फाइटर जेट्स को विमान की निगरानी के लिए भेजा था। रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने भी इस मामले पर आपात बैठक की थी। विमान के ताबुक पहुंचने के बाद ही पूरी घटना की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
Created On :   30 Sept 2026 12:42 PM IST











