MP News: आईपीएस अफसरों के तबादले: मनीष भारद्वाज को इंदौर से भेजा गया जबलपुर

आईपीएस अफसरों के तबादले: मनीष भारद्वाज को इंदौर से भेजा गया जबलपुर
आठ पुलिस अधिकारियों में 5 भारतीय पुलिस सेवा और तीन राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने पुलिस विभाग के आठ अधिकारियों के ताबदले किए है। इनमें 5 भारतीय पुलिस सेवा और तीन राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल है।

2023 बैच के आईपीएस आदित्य सिंघारिया को एसडीओपी सिहारा जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा, मनस्वी शर्मा एसडीओपी त्योथर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन, मनीष भारद्वाज को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगरीय इंदौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर, विक्रम अहिरवार को नगर पुलिस अधीक्षक नागदा उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन -3 नगरीय पुलिस भोपाल, जेण्डेल लिंगजर्पा एसडीओपी महिदपुर उज्जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर भेजा गया है।

जबकि राज्य पुलिस सेवा के 1998 बैच के घनश्याम मालवीय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, 2001 बैच के महेंद्र तारणेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर, 2002 बैच की शालिनी दीक्षित को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 नगरीय पुलिस भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक हेड क्वार्टर में तबादला किया या है।

Created On :   30 Sept 2026 4:30 PM IST

Tags

Next Story