- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बीजेपी के नए प्रभारी बिप्लब कुमार...
MP News: बीजेपी के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देव भोपाल पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्य प्रदेश के नए प्रभारी तथा त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने आज भोपाल में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक एवं राजनीतिक विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। देव ने अपने कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात को पहले तवज्जो दी है। उन्होंने कप्तान सिंह सोलंकी से भी मुलाकात की।
मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रभारी थोड़ी देर बाद पार्टी ऑफिस में कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश कोर ग्रुप की मीटिंग होगी, जिसमें सह-प्रभारी रेखा वर्मा भी शामिल होंगी।
आपको बता दें भाजपा के नए मध्यप्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव भोपाल पहुंचे। प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा है। बीजेपी नेता देव सबसे पहले भोपाल के गुफा मंदिर पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा और भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद रहे।
बिप्लब कुमार देव ने कहा मध्य प्रदेश में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाएंगे। सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए दोनों साथ मिलकर काम करेंगे। देव का कहना है कि सरकार और संगठन की टीम जो काम करने जा रही है, उसमें सहयोग करना उनका लक्ष्य है।
Created On :   30 Sept 2026 2:58 PM IST








