MP News: कांग्रेस का सवाल, आयुष्मान योजना घोटाले में बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का विरोध प्रदर्शन, भ्रष्ट सरकार का प्रमाण!

कांग्रेस का सवाल, आयुष्मान योजना घोटाले में बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का विरोध प्रदर्शन, भ्रष्ट सरकार का प्रमाण!
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयुष्मान योजना घोटाले के विरोध में खुद भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक का विरोध प्रदर्शन यह बताता है की कितनी भ्रष्ट भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में चल रही है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयुष्मान योजना में हुए घोटाले को लेकर बीजेपी के अपने ही कार्यकर्ताओं ने सरकार का घेराव किया है। भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी ही सरकार को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है।

विपक्षी नेता भी सरकार पर कई आरोप लगा रहे है। कांग्रेस नेता अभिनव बरोलिया माली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में वीडिया साझा करते हुए कहा आयुष्मान योजना घोटाले के विरोध में खुद भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक का विरोध प्रदर्शन यह बताता है की कितनी भ्रष्ट भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में चल रही है।

Created On :   30 Sept 2026 3:44 PM IST

Tags

Next Story