Yeh Prem Mol Liya Title Song: आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रैक में दिखी छठ पूजा की झलक, दर्शकों को आया पसंद, दिए ऐसे रिएक्शन

आयुष्मान खुराना की ये प्रेम मोल लिया के टाइटल ट्रैक में दिखी छठ पूजा की झलक, दर्शकों को आया पसंद, दिए ऐसे रिएक्शन
सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक रिलीज होने के बाद खूब तारीफें बटोर रहा है। इस गाने को देखकर ही लोगों ने फिल्में देखने का मन बना लिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या नई फिल्म को लेकर आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म का नाम 'ये प्रेम मोल लिया' है। इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में नजर आएंगे। सूरज की फिल्मों में परिवार, परंपरा और इमोशंस होते हैं। फिलहाल फिल्म का शानदार टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है और इसने महफिल लूट ली है। लोगो इस गानें को काफी पसंद कर रहे हैं। गानें को यूट्यूब पर 10 मिलियन लाइक मिले हैं।

गाने में दिखी रीति-रिवाज, छठ पूजा और प्रेम की झलक

'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रैक में शादी दिखाई गई है। शादी की रस्मों और परिवार के प्यार ने इसमें चार चांद लगा दिए हैं। दूसरी, तरफ इसमें रीति-रिवाजों की भी वाइब है। गाने में त्योहार के पलों की झलक दिखाई गई है। शरवरी और आयुष्मान खुराना को छठ पर्व मनाते दिखाया गया है। दोनों घाट पर जाकर सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं। बॉलीवुड के किसी बड़े और भव्य वेडिंग सॉन्ग में छठ पूजा को जगह मिलते देखना वाकई दिलचस्प है। 'द वन' के बाद फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' ऐसी दूसरी ऐसी हालिया हिंदी फिल्म है, जिसने छठ पर्व को अपनी कहानी का हिस्सा बनाया है। बता दें कि फिल्म 'ये प्रेम लिया मोल' का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है।

दर्शकों ने दिए ऐसे रिएक्शन

बता दें कि यह गाना बीते दिन रविवार को रिलीज हुआ था। इसमें दर्शकों को फिल्म की पहली झलक दिखी है और दर्शक इस फिल्म को देखने का मन बनाते दिख रहे हैं। दर्शक लिख रहे हैं, 'आखिरकार इतने दिनों बाद एक अच्छी फिल्म परिवार के साथ देखने को मिलेगी'। एक यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म के पहले गाने ने ही दिल खुश कर दिया है'। एक यूजर ने लिखा है, 'इंडस्ट्री को आखिर क्या हुआ है कि अब वे छठ पूजा को प्रमुखता से दिखा रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'सूरज बड़जात्या की फिल्में सिर्फ सिनेमा नहीं, बल्कि इमोशन हैं'।



Created On :   21 Sept 2026 5:19 PM IST

Tags

Next Story