Saurav Gurjar Arrest: महाभारत फेम एक्टर सौरव गुर्जर को जेल, महिला को प्रताड़ित करने का लगा आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाभारत फेम एक्टर एक्टर और पहलवान सौरव गुर्जर को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। सौरव गुर्जर को कथित तौर पर शादी का झांसा देकर 29 साल की महिला का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। महिला ने अगस्त में गाचीबोवली थाने में दर्ज कराई गई एक शिकायत में आरोप लगाया था कि वो पांच साल से अधिक समय से सौरव के साथ रिश्ते में थीं।
यह भी पढ़े -लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
सौरव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि सौरव ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में 'धोखा दिया और शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सौरव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें 18 सितंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लेकर हैदराबाद लाया गया। सौरव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़े -रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सौरव पर लगे ये आरोप
अधिकारी ने कहा, 'सौरव को गिरफ्तार करके यहां एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।' अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ अमेरिका और भारत में अलग-अलग स्थानों पर रहा और इस दौरान उसके भविष्य और शादी को लेकर उसे आश्वासन देता रहा। अधिकारी के अनुसार महिला ने बताया कि जब आरोपी अमेरिका में था, तब उसने उससे कहा था कि दोनों को भारत में बसकर अपने कारोबार में साथ काम करना चाहिए।
महिला ने बताया कि उस पर भरोसा करते हुए उसने अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ दी और उसके साथ रहने के इरादे से अलग-अलग स्थानों पर गई। आरोपी के व्यवहार के कारण उसे मानसिक उत्पीड़न, इमोशनल परेशानी और फाइनेंशियल नुकसान झेलना पड़ा। अधिकारी के अनुसार महिला ने बताया कि आरोपी अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक फिर उसके साथ रहा, जिसके बाद आरोपी ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया। बाद में सौरव ने उसे हैदराबाद जाने में मदद की, लेकिन फिर अपने वादे पूरे नहीं किए, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।
Created On :   21 Sept 2026 6:35 PM IST












