आयुष्मान भारत एक मजबूत राष्ट्र के विजन के साथ आगे बढ़ रहा नितिन नवीन

आयुष्मान भारत एक मजबूत राष्ट्र के विजन के साथ आगे बढ़ रहा  नितिन नवीन
भारत सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' के आठ साल पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह योजना स्वस्थ नागरिक और एक मजबूत राष्ट्र के विजन के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' के आठ साल पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह योजना स्वस्थ नागरिक और एक मजबूत राष्ट्र के विजन के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नागरिकों के लिए हेल्थकेयर सुरक्षा को आसान बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिया।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 48.51 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है और 13.25 करोड़ मामलों के लिए 2.03 लाख करोड़ रुपए की फंडिंग की गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत का सफर 8 साल पहले शुरू हुआ था, उसने देशभर के नागरिकों के लिए हेल्थकेयर सुरक्षा को और ज्यादा आसान बनाने की दिशा में एक नया अध्याय शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' के जरिए सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि देशभर में 1.86 लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने समुदायों के लिए 500 करोड़ से ज्यादा हेल्थकेयर विजिट को आसान बनाया है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत स्वस्थ नागरिक और मजबूत भारत के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है। यह स्कीम भारत की लगभग 33 प्रतिशत आबादी को कवर करती है और इसमें 38,000 से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों का नेटवर्क शामिल है।

'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' जो एक पब्लिक हेल्थ एश्योरेंस स्कीम है, इसक मकसद परिवारों को भारी-भरकम मेडिकल बिलों से बचाना है। यह 27 मेडिकल स्पेशलिटीज में 1,961 प्रोसीजर के लिए कैशलेस हेल्थकेयर सर्विस देती है।

मार्च 2024 में सरकार ने इस स्कीम का दायरा बढ़ाते हुए इसमें मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लगभग 37 लाख परिवारों को भी शामिल किया था।

फिलहाल, इस स्कीम के तहत आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी साहियका के लिए 44.81 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 4:26 PM IST

Tags

Next Story