निरीक्षण: 9वें दिन 2 जहार से ज्यादा मिट्टी और 162 पीओपी की मूर्तियों का विसर्जन, अंतिम दिन के लिए तैयारियां तेज

  • गणेश विसर्जन के लिए तैयारियां पूरी
  • शहर में 447 कृत्रिम टैंकों पर 1 हजार कर्मचारियों को जुटाया
  • सफाई के लिए 1 हजार स्वच्छता कर्मचारी भी तैनात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में गणेश विसर्जन के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर में 447 कृत्रिम टैंकों पर 1 हजार कर्मचारियों को जुटाया गया है। इसके साथ ही सफाई के लिए 1 हजार स्वच्छता कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। 9वें दिन के गणेश विसर्जन में 2,286 प्रतिमाओं का कृत्रिम टैंकों में विसर्जन किया गया। इनमें 2,140 मिट्टी और 162 पीओपी की मूर्तियों का समावेश रहा। अंतिम दिनों के विसर्जन के लिए शहर भर में तैयारियां की जा रही हैं। पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव के लिए महानगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर में 225 स्थानों पर 447 कृत्रिम विसर्जन टैंक तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, 6 फीट और उससे अधिक ऊंचाई वाली सार्वजनिक मंडलों की मूर्तियों के विसर्जन के लिए कच्छी विसा, गोरेवाड़ा, पुलिस लाइन टाकली और कोराडी आरसीसी कृत्रिम तालाब में विसर्जन की व्यवस्था की गई है।


यह भी पढ़े -स्नातक निर्वाचन : वंजारी की सीट लगभग तय, कोहले भी चर्चा में

सभी कृत्रिम टैंकों के समीप निर्माल्य संकलन कुंड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 16 मोबाइल निर्माल्य संकलन वाहनों को रखा गया है। शहरभर में 200 से अधिक बड़े सार्वजनिक गणेश मंडलों से निर्माल्य संकलन किया जा रहा है। प्रत्येक जोन में 1 निर्माल्य रथ के साथ ही 4 अतिरिक्त निर्माल्य रथ तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही निर्माल्य रथ बुलाने के लिए मनपा प्रशासन की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। टोल फ्री क्रमांक 1800 2677 966 पर निर्माल्य रथ उपलब्ध है।


यह भी पढ़े -अनंत चतुर्दशी को होगी नागपुर कॉलेज ऑफ फार्मेसी की परीक्षा

फुटाला पर विधायक दटके ने किया निरीक्षण

महानगरपालिका के पर्यावरणपूरक श्री गणेश विसर्जन के लिए फुटाला तालाब में स्थापित कृत्रिम टैंक का विधायक प्रवीण दटके, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी और मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर वायुसेना नगर इलाके के कृत्रिम टैंक के समीप भक्तों की सहायता के लिए तैनात ग्रीन विजिल फाउंडेशन के स्वयंसेवकों से चर्चा भी की गई। इस दौरान मनपा के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर कौस्तुव चटर्जी, टीम लीडर सुरभी जैस्वाल, मेहुल कोसुरकर, प्रिया यादव, श्रिया जोगी, तुषार देशमुख समेत अन्य उपस्थित थे।



Created On :   23 Sept 2026 5:36 PM IST

Tags

Next Story