- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- स्नातक निर्वाचन : वंजारी की सीट...
Nagpur News: स्नातक निर्वाचन : वंजारी की सीट लगभग तय, कोहले भी चर्चा में

Nagpur News निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र व शिक्षण निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हर दो साल में होने वाले चुनावों का कार्यक्रम जाहिर किया है। नागपुर स्नातक चुनाव क्षेत्र के लिए वोटिंग 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले सभी छह जिलों में तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
5 दशक बाद कांग्रेस ने ढहाया था बीजेपी का गढ़ : काग्रेस के विधान परिषद सदस्य एड. अभिजीत वंजारी ने 2020 में भाजपा के संदीप जोशी को 18910 वोटों से पराजित किया था। 5 दशक से ज्यादा समय तक इस सीट पर पहले जनसंघ व बाद में भाजपा का कब्जा रहा। 4 दिसंबर 2020 को चौकानेवाले नतीजे आए थे। संघ भूमि में भाजपा को करारी शिकस्त मिली थी। कांग्रेस के एड. वंजारी को 61701 आैर भाजपा के जोशी को 42792 वोट मिले थे।
कांग्रेस की तरफ से इस बार भी एड. अभिजीत वंजारी को सीट मिलना लगभग तय है। भाजपा की तरफ से पिछले एक साल से पूर्व विधायक सुधाकर कोहले का नाम चल रहा है, लेकिन भाजपा के पूर्व विधायक प्रा. अनिल सोले अचानक सक्रिय होने से चर्चाआें का बाजार गर्म है। राजनीति संभावनाआें का खेल है आैर कब क्या होगा, यह कहना मुश्किल है। इस बीच कांग्रेस विधायक एड. वंजारी ने फिर एक बार भारी वोटों से जीत दर्ज करने का दावा किया है।
Created On :   23 Sept 2026 1:08 PM IST














